लैलूंगा के विकास पुरुष चक्रधर सिंह सिदार को जन्मदिन की बधाई
लक्की गहलोत की कलम
रायगढ़ – नेता और नेताओ की राजनीति से आप सभी बहुत अच्छी तरह वाकिफ होंगे हम आपको एक ऐसे सरल सहज व्यक्ति की बात बता रहे हैं जिन्हें देखकर देश प्रदेश के नेताओ को इनसे जनसेवा करने का ट्यूसन लेना चाहिए। हम बात रायगढ़ जिला के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह सिदार की कर रहे हैं। आपको बताना चाहता हूं इन्होने अपनी राजनीति प्रारम्भ अपने ग्राम पंचायत कटकलिया से पंच पद में निर्विरोध जीत दर्ज करते हुए किया। जिसके के बाद ग्राम कटकलिया सरपंच बने।
कहते है चक्रधर सिंह ग्राम पंचायत कटकलिया सरपंच बनकर अपने ग्राम पंचायत में सवार्धिक विकास कार्य किए इन्होने विकास कार्य के साथ साथ आदिवासी समाज के साथ साथ अन्य लोगो को एक साथ जोडने का काम भी खुब किया है। उस समय ग्राम पंचायत कटकलिया सरपंच पद पर कार्य करते हुए इन्होंने अपने ग्राम पंचायत को हर स्तर पर शसक्त बनाने का काम किया। वहीं एक समय में इन्होने सरपंच के बाद जनपद सदस्य का चुनाव लडा था। जिसमे चक्रधर सिंह सिदार की एकतरफा जीत हुई थी। कहा जाता है कई बार जनपद सदस्य चुनाव में जीतने की वजह से कांग्रेस पार्टी ने इन्हे जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज किया। जनपद अध्यक्ष की पद पर अपनी सेवा में जनता को कभी निराश नही किया। वहीं जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी आपकी लोकप्रियता काफी देखी गई। 2019 के विधानसभा चुनाव में चक्रधर सिंह की लोकप्रियता मिलनसार व्यवहार व क्षेत्र में जमीनी पकड़ को देखते हुए लैलुगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया। जिसके बाद चक्रधर सिंह सिदार कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर चुनावी रणभूमि में उतरे वहीं उनके सामने भाजपा ने लैलूंगा क्षेत्र के दमदार नेता पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया को चुनावी जंग में उतारा था जिन्हें चक्रधर सिंह ने भारी अंतर से चुनाव हरा कर विजय श्री की कुर्सी को प्राप्त किया। जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता को सर्वोपरी मानकर जनसेवा के कार्य में भीड़ गए। क्षेत्र की जनता बताती है कि चक्रधर सिंह सिदार एक विधायक की तरह नहीं बल्कि वो एक आम जनता की तरह रहते है उन्होंने कहा चक्रधर सिंह सिदार जैसा विधायक अभी सायद ही मिलेगा वहीं कुछ लोगों ने कहा कि चक्रधर सिंह सिदार जमीन से उठकर विधायक बने है उन्हें क्षेत्र की जनता की मांग और समस्या बखूभी मालूम है जिसपर वो खरा उतर रहे है। आपको बताना चाहता हूं जिला में चक्रधर सिंह सिदार सबसे बड़े परिवार 8 भाई में सबसे बड़े है। खासबात यह भी है आज के इस दौर में आपके नेतृत्व में पुरे परिवार का भोजन एक ही छत के नीचे और एक ही चूल्हा में भोजन पकता है।
देखा जाए तो यह परिवार एकता की मिशाल पेश करता है।
विधायक रहते हुए आज भी अपने खेतो में काम करते हैं
विधायक चक्रधर सिंह विधायक होने के बाद भी अपने गृह ग्राम में कृषि कार्य करते हुए देखे जाते हैं। सायद इसी कारण विधायक चक्रधर सिंह किसानों की पीड़ा को करीब से समझते है और उनके लिए समर्पित रहते हैं। इसलिए किसानों के प्रिय भी कहलाते है।
ऐसे विकास पुरुष को जन्मदिन पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं


