रायगढ़, 6 सितम्बर2021/ अनुविभाग धरमजयगढ़ अंतर्गत दो लोगों की प्राकृतिक आपदा के तहत असामायिक मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात एसडीएम लैलूंगा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम क्रिन्धा नेवारीडांड के मिट्ठुराम सिदार की 26 मार्च 2020 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र मकुन्दराम को 4 लाख रुपये तथा तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम खम्हार निवासी चैतराम राठिया की 29 अप्रैल 2020 को सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी तुलसीबाई राठिया को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


