जिला जशपुर प्रशासन की विभिन्न सरकार की योजना ,सफलता जनहित कार्यो की खबर पढ़े?
कलेक्टर ने बगीचा के ‘‘बेटी बचाव,बेटी पढ़ाओं‘‘ भवन का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय आजीविकास मिशन के पीआरपी को भवन का उपयोग करने के निर्देश दिए
जशपुरनगर 06 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने 04 सितम्बर को बगीचा विकास खण्ड के निरीक्षण के दौरान बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओं भवन का निरीक्षण करके राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कर्मचारियों और पीआरपी को निर्मित भवन का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उक्त में स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण और अन्य शासकीय कार्य के लिए अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि भवन का सदपयोग हो सके। उन्होंने भवन में पानी की सुविधा के साथ परिसर के बहार पेड़ के चारों तरफ चबूतरा बनाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी और जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह उपस्थित थे।
सफलता की कहानी
दूरस्थ अंचलों के बच्चे भी अब निजी स्कूल के तर्ज पर शाकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर रहें हैं
जशपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सर्व सुविधायुक्त प्रयोगषाला, लाइब्रेरी सुसज्जित सभी सुविधाऐं उपलब्ध है।
पालकों में अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ाने के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है
जिले के 08 विकास खण्डों में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है
पालकों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
3500 बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढाई कर रहें हैं
जशपुरनगर 06 सितम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जशपुर जिले के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिले में 08 विकास खण्डों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन किया जा रहा है। पालकों एवं बच्चों में भी उत्साह बना हुआ है और बच्चे नियमित विद्यालय में अध्ययन कर रहें हैं। पालकों ने खुशी भी जताई की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों के लिए शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सुविधा सारे विकास खण्ड में कराई गयी है और बच्चों निजी स्कूल की तर्ज पर ही शासकीय स्कूलों में शिक्षा दी जा रही है। सभी विकासखण्डों के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लगभग 3800 सीटे निर्धारित की गई है। इनमें से 3500 सीटों में प्रवेश लेकर बच्चें पढ़ाई कर रहें हैं।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में सभी अग्रेजी माध्यम स्कूल में बुनियादी सुविधाएॅ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में सत्र 2019-20 से प्रारंभ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में 480 सीट अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 ली से 12 वीं तक के विद्यार्थी अध्ययनरत है। विद्यालय के प्रारंभ होने से स्थानीय पालकों में अपने बच्चों को प्रवेष दिलाने के प्रति जबरदस्त रूचि दिखाई देती है। विद्यालय में प्रत्येक दिवस प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा प्रत्येक कक्षा में क्या सीखा जाता है, उसको ऑनलाईन पालकों के साथ प्रतिदिन साझा किया जाता है। महत्वपूर्ण यह है कि कक्षा 11 वीं और 12 वीं के बच्चों को आई.आई.टी.-नीट परीक्षा की भी तैयारी कराई जा रही है, जिसका परिणाम आने वाले दिनों में मिलेगा।
DMF एवं शिक्षा मद से लगभग 1.51 करोड़ रूपये स्वीकृत कर विद्यालय को सभी सुविधाओं से परिपूर्ण किया गया है। यहॉं बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन को ध्यान् में रखते हुए सर्व सुविधायुक्त प्रयोगषाला, लाइब्रेरी सुसज्जित कक्षा एवं सभी सुविधाऐं उपलब्ध है। पहले ही वर्ष एडमिशन हेतु 480 सीट के विरूद्ध 1400 से भी ज्यादा आवेदन आये जो कि इस विद्यालय के प्रति आकर्षण को दर्शाता है। निःशुल्क शिक्षा और अंग्रेजी माध्यम मिलने से गरीब घरों के बच्चों के लिए यह विद्यालय आकर्षण का केन्द्र है।
इसी तरह जशपुर जिले के शेष सभी सातों विकासखंड में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इसी सत्र से प्रारंभ किया गया है। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी विद्यालयों में DMF से 5.21 करोड़ एवं शिक्षा विभाग से 3.82 करोड़ के अधोसंरचना विकास का कार्य तीव्रगति से चल रहा है। सभी विद्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ प्रयोग शालाएं, पुस्तकालय और सुसज्जित कक्षा तैयार किए जा रहे हैं। जिले में स्वामी आत्मानंद विद्यालय प्रारंभ किए जाने से पूरे जिले के पालको में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शासकीय विद्यालयों के प्रति अब पालको का विश्वास पहले से बढ़ा है और सभी बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके। इसके लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं। बच्चों के पालकों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
राजीव गांधी ग्रामीण, भूमिहीन, क़ृषक मजदूर न्याय योजना के तहत् अब तक 848 आवेदन प्राप्त
जशपुरनगर 06 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे मार्गदर्शन में ग्राम छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत् ग्राम पंचायतों में पात्र हितग्राहियों से आवेदन जमा करावा जा रहा है ताकि जिले के अधिक से अधिक हितग्राहियों को इस योजना से लाभांवित किया जा सके। राजीव गांधी ग्रामीण, भूमिहीन, क़ृषक मजदूर न्याय योजना से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भूईया रिकार्ड के आधार पर बी-01 तथा खसरा की प्रतिलिपि चस्पा कर ग्रामीणों को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
अपर कलेक्टर श्री आईएल ठाकुर ने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत् जिले के 444 ग्राम पंचायतों से कुल 848 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें मनोरा तहसील से 20, जशपुर तहसील से 33, दुलदुला तहसील से 53, कुनकुरी तहसील से 150, फरसाबहार तहसील से 44, कांसाबेल तहसील से 16, बगीचा तहसील से 99 एवं पत्थलगांव तहसील से 433 आवेदन प्राप्त हुए है।
स्टेट ऑफ होटल मॅनेमेंट, केटरिंग टेक्नालॉजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशन कोर्स के लिए जिले से 05-05 विद्यार्थियों को स्पॉन्सर किया जाएगा
जशपुरनगर 06 सितम्बर 2021/ स्टेट आफ होटल मेनेमेंट, केटरिंग टेक्नालाजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशन रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की एक संस्था है। छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा होटल टेक्नॉलाजी से संबंधित अनेक कोर्सेस चलाये जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिये भविष्य में होटल मेनेजमेंट में रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य के गरीब विद्यार्थियों को डीएमएफ, सीएसआर आदि मद से कोर्से स्पोंसर किया जायेगा। इंस्ट्टीयूट आफ होटल मेनेजमेंट द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये जिले से प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिये डीएमएफ एवं सीएसआर आदि मद से 05-05 विद्यार्थियों को स्पोंसर किया जायेगा। होटल मेनेजेंट से यह पाठ्यक्रम सितंबर माह में प्रारंभ किया जाना है।
कार्यालय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नालॉजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशन, रायपुर उपरवारा, सेक्टर 40, अटल नगर, नवा रायपुर (छ0ग0) दूरभाष 0771-4014166 इंस्टीट्यूट के द्वारा नेशनल काऊंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एण्ड कटरिंग टेक्नालॉजी परिषद, नोएडा ( NCHMCI और IGNOU) से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन, पर्यटन विभाग के अधीन स्टेट इस्टीटयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाईड न्यूट्रीशन, नवा रायपुर (SIHM Raipur) में बीएससी एचएचए, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्टसन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज, सर्विस, डिप्लोमा इन हाउस किपिंग ऑपरेशन कोर्स संचालित है। जिसमें बीएससी एचएचए के लिए कुल अवधि 3 वर्ष, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज और सर्विस, डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग ऑपरेशन के लिए कुल अवधि 18 माह निर्धारित किया गया है। उक्त कोर्स के लिए 12वीं में 50 प्रतिशत् अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
शा. अंग्रेजी माध्यम स्कूल के तर्ज पर शा. बहु उद्देशीय उ.म.वि. को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल के रूप में विकसित किया
जशपुरनगर 06 सितम्बर 2021/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वामी अत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तर्ज पर प्रत्येक जिला मुख्यालय के शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा। जिससे इन स्कूलों का प्रचीन गौरव लौट सके और छत्तीसगढ़ के महापुरुषों की अध्ययनस्थली रहे इन स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूलों में विकसित करने के साथ-साथ राष्ट्र भाषा हिन्दी में अध्ययन की उत्तम व्यवस्था हो सके।
स्कूल के वर्तमान भवन को तोड़ा नहीं जाना है, बल्कि उसे रेस्टोर करके उस पुराने गौरव को लौटाना है. इसके लिये अनिवार्य रूप से किसी आर्किटेक्ट की सेवाएं प्राप्त की जाए. यह भी ध्यान रखें कि भवन का बाहरी स्वरूप प्राचीन रहे परन्तु आंतरिक रूप से उनमें समस्त लैब, पुस्तकालय, और अन्य सामग्री आधुनिक हों, तथा विद्यार्थियों के फर्नीचर, खेल सामग्री, कला सामग्री, कम्प्यूटर लैब आदि में आधुनिकता की कोई कमी न हो, जिस प्रकार स्वामी आत्मादंन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का विकास किया गया है, उसी गुणवत्ता के साथ इन स्कूलों का उन्नयन भी किया जाये।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आयोजित हुई कार्यशाला
सुजलाम अभियान की होगी शुरुआत
जशपुरनगर 06 सितम्बर 2021/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. एस. मण्डावी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 77 ग्राम पंचायतों के सचिव की कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजन की गई। बैठक में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों, सेग्रीगेशन शेड, दिव्यांग शौचालय, हाईवे शौचालयों की पंचायतवार विस्तार से समीक्षा की गई और जिन ग्राम पंचायतों में कार्य अपेक्षित नहीं है उन्हें आगामी 20 सितंबर तक सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान कार्यों के प्रति उदासीनता एवं व्यक्तिगत रुचि नहीं लेने वाले इचकेला के सचिव मनोज चौहान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए साथ ही बैठक में अनुपस्थित ग्राम पंचायत तमता के सचिव श्री दिनेश कलिहारी, कछार के सचिव श्री विशंभर यादव और चटकपुर के सचिव श्री महेंद्र कुमार को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया है।
सीईओ श्री मण्डावी ने समीक्षा बैठक के दौरान समस्त सचिवों एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने चिन्हांकित ग्राम पंचायत के शौचालयों निर्माण के कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत स्वयं करे या समूह को प्रदान करे, साथ रखरखाव एवं मेंटेनेंस हेतु यूजर चार्ज अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए कहा गया है। लक्षित समस्त ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं और सुजलाम अभियान अंतर्गत कार्य को भी अभियान के रूप में लेकर व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराकर सुजलाम अभियान को सफल बनाना के लिए कहा गया है।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सुजलाम अभियान के तहत आयोजित कार्य शाला में जिला सलाहकार राजेश जैन ने पीपीटी के माध्यम से ग्राम पंचायतों में ग्रे वाटर प्रबंधन हेतु बिंदुवार जानकारी दी जिसमे घरेलू पानी के उचित प्रबंधन हेतु विकल्पों जिनमे सोखता गड्ढे का निर्माण, किचिन गार्डन, बाड़ी, बनाकर उचित प्रबंधन किया जाना सुनिश्चित करे इसके साथ ही ओ डी एफ प्लस गॉंव को भी प्राथमिकता में लेकर पूर्ण करें।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी श्री मनोज रमाकांत मिश्रा, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के श्री राजेश जैन, मनरेगा प्रभारी श्री अस्वनी व्यास, कार्यक्रम अधिकारी नरेगा समस्त ब्लॉक, समन्वयक स्वच्छ भारत के साथ सचिव उपस्थित थे।
कलेक्टर ने मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से गोधन न्याय योजना की ली समीक्षा बैठक
ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के गौठानों में खाद उत्पादन में प्रगति लाने के दिए निर्देश
गठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर करें कार्य-कलेक्टर
गौठानों में टाके की उपलब्धता के अनुसार किया जाए गोबर खरीदी
जशपुरनगर 06 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने गौठानवार खाद उत्पादन के संबंध में जानकारी लेते हुए खाद निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ, गौठानों के नोडल अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण वर्चुअली बैठक से जुड़े थे।
कलेक्टर ने जिले के ग्रामीण व नगरीय निकाय के गौठानों में जैविक खाद व सुपर कम्पोस्ट खाद उत्पादन की स्थिति की जानकारी लेते हुए खाद निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने नगरीय क्षेत्र के गोठानों में खाद उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सभी सीएमओ प्राथमिकता से खाद उत्पादन के कार्य में रूचि लेकर तेजी लाए। इसके लिए आवष्यकतानुसार श्रम शक्ति बढ़ाएं जिससे खाद निर्माण के कार्य में प्रगति आ सके। उन्होंने निर्मित्त खाद की छनाई पैकेजिंग कार्य भी षीघ्रता से करने कहा। साथ ही सुपर कम्पोस्ट खाद के निर्माण कार्य में भी में बढ़ोत्तरी करने के निर्देष दिए। इस हेतु उन्होनंे गोठान से जुड़े सभी नोडल अधिकारियांे को निर्देषित किया कि सभी गोठानों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने गौठानों में निर्मित्त खाद का पोर्टल मेें प्राथमिकता से नियमित एन्ट्री करने की बात कही, जिससे जिले में उत्पादित खाद की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही ग्रामीण, किसानों को जैविक खाद उपलब्ध हो सके इस हेतु सभी सहकारी समितियों में रासायनिक उर्वरक के साथ-साथ जैविक खाद की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।
कलेक्टर ने गोठानों में गोबर खरीदी प्रारंभ करने के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि गोठानों में खाली टांकों के अनुरूप गोबर खरीदी किया जाए। जिससे बारिश के दौरान गोबर खराब न हो। साथ ही समय पर खाद का पुनः उत्पादन किया जा सके। उन्होंने कहा कि खाद का निर्माण गुणवत्तापूर्वक किया जाए। इससे किसानों को बेहतर खाद मिले और समिति को भी खाद विक्रय करने में किसी प्रकार की दिक्कत न होे। उन्होंने विक्रय की गई खाद की राशि को गोठान समिति एवं महिला समूह के मध्य वितरित करने के निर्देश दिए। जिससे महिला समूह को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही भुगतान से संबंधित सभी प्रकरणों का बैंकों से समन्वय कर जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने डीडी वेटनरी को चारागाह विकास कार्य में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। चारागाहों में नेपियर घास, मक्का, बाजरा सहित अन्य फसलों की खेती प्राथमिकता से करने की बात कही। उन्होंने वन विभाग के आवर्ती चराई के गोठान में भी समिति का गठन करने हेतु प्रस्ताव देने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने जिले के स्वावलंबी गोठान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोठान को स्वावलंबी बनाने के लिए सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से प्रयास करने की आवष्यकता है। गौठानों को स्वावलंबी बनाने से ही महिलाएं आत्मनिर्भर बन पायेंगी। इस हेतु उन्होंने गोठान से जुड़ी महिला समूह को खाद निर्माण के अतिरिक्त अन्य विभिन्न आजीविका संवर्धन गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए।
जिले में रासायनिक खाद का निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर विक्रय को रोकने हेतु दिशा-निर्देश जारी
निजी विक्रेताओं द्वारा अधिक दर पर खाद विक्रय करने पर होगी पंजीयन निरस्त की कार्यवाही
जशपुरनगर 06 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में में जिले में रासायनिक खाद का शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय रोकने हेतु सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी पंजीकृत विक्रेताओं के द्वारा रासायनिक खाद का निर्धारित दर से अधिक दर पर ग्रामीणों को विक्रय करने की शिकायत प्राप्त हो रही है जिस पर कार्यवाही किया जाना आवश्यक हैै। रासायनिक खाद के निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर विक्रय को रोकने हेतु अधीनस्थ मुख्यालय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का ड्यूटी निर्धारित कर निजी विक्रय प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण कराने के निर्देश दिए है। यदि किसी निजी विक्रेता के द्वारा अधिक मूल्य पर किसानों को रासायनिक उर्वरक विक्रय करते पाये जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रावधान अनुसार संबंधित प्रतिष्ठान का पंजीयन निरस्त की कार्यवाही किया जाएगा। साथ ही सभी विक्रय प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची प्रदर्शित करना आवश्यक होगा।
जिले में अब तक 875 मिमी वर्षा
जशपुरनगर 06 सितम्बर 2021/ जशपुर जिले में अब तक 875 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 सितम्बर तक औसत वर्षा 877 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में 5.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 883.8 मिमी, मनोरा में 913.7 मिमी, कुनकुरी में 1122 मिमी, दुलदुला में 935.7 मिमी, फरसाबहार में 575.3 मिमी, बगीचा में 882.9 मिमी, कांसाबेल में 833.5 मिमी, पत्थलगांव में 694.6 एवं सन्ना में 1033.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में हुआ है।


