।।पत्रकार कल्याण परिषद की नीति निर्धारण समिति की बैठक छतरपुर में संपन्न हुई।।
पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से सर्किट हाउस छतरपुर में नीति निर्धारण समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पत्रकारों के सम्मान सुरक्षा और पत्रकारिता की सम्मानजनक स्थिति के निर्धारण की दिशा में विस्तार से चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।
इस अवसर पर पत्रकार कल्याण परिषद नीति निर्धारण समिति के सदस्य उपस्थित रहे । इसके अलावा दूसरे सत्र में छतरपुर जिले के पत्रकारों के साथ बैठक संपन्न हुई। छतरपुर जिला अध्यक्ष नवीन चंदेरिया ने संभागीय अध्यक्ष रामबाबू सिंह परिहार की सहमति से छतरपुर ब्लॉक तहसील इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा की।


