धरमजयगढ़ ब्लाक के एक गांव में हाथियों का दहसत गांव वाले रतजगा करने को मजबूर,
धरमजयगढ़ — धरमजयगढ़ क्षेंत्र में हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जो अब नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण करते देखा जा रहा है। धरमजयगढ़ के नजदीकी गांव मेडरमार में लगभग एक दर्जन जंगली हाथियों का दल विचरण करते देखा गया है। जिससे मेडरमार सहित आसपास के इलाको में दहशत का माहौल है। हालांकि सबंधित विभाग द्वारा हाथी द्वारा विचरण कर रहे इलाको को अलर्ट कर दिया गया है। किसानों को अपने फसल की चिंता सता रही है। क्षेत्र के किसान रतजगा करने पर मजबूर हैं। बताना होगा कि नगर के आसपास के गांवों में जंगली हाथियों के आमद से एक ओर जहां इंसानों को फसल और जानमाल का डर सता रहा है वहीं इन दंतैलो के जान की भी परवाह है। बताना लाजिमी होगा की बीते महीनों में इंसानों और जंगली हाथियों दोनों की मौत हुई है। जिससे आसपास का इलाका डर चुका है। और इन गजरजों की वजह से क्षेत्र के लोग मुसीबत में आ जाते हैं जिसे लेकर सबंधित विभाग को कोई ठोस पहल करते नहीं देखा जा रहा है । ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी आक्रोश पनप रहा है। फिलहाल जंगली हाथियों का समूह नगर के आसपास ही विचरण कर रहा है। जिसे लेकर विभाग आवागमन करने वालों के साथ ही किसानों तक इसकी सूचना पहुंचाकर अपनी जवाबदारी निभा चुकी है। वहीं हाथी मित्र दल की टीम मौके पर मौजूद हैं और इन दंतैलों की हरकतों पर निगरानी रखे हुए हैं।


