पर्यावरण प्रदूषण को लेकर युवा मोर्चा करेगी एम एस पी उद्योग के आगे प्रदर्शन
रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आज दिन के बारह बजे एम एस पी प्लांट के आगे देगी धरना विषय होगा पर्यावरण प्रदूषण।2 तारीख को युवा मोर्चा के शताधिक कार्यकर्ता जिला पर्यावरण अधिकारी को ज्ञापन देकर एम एस पी उद्योग द्वारा फैलाए जा रहे पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ कार्यवाही हेतु पत्र दिया था परंतु पर्यावरण विभाग ने आज पर्यंत तक कार्यवाही नही की।शहर मुख्यालय दे दूरी अधिक होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने कभी भी यहां कार्यवाही करने की इच्छा शक्ति नही दिखाई इसी कारण इज उद्योग पर्यावरण संरक्षण को भूल ही बैठा है।स्थानीय लोग भी बीच बीच मे पर्यावरण प्रदूषण एवं अन्य विषयों को लेकर ज्ञापन देते है परंतु कार्यवाही के नाम पर हमेशा खाना पूर्ति करके अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व)को विधिवत धरना प्रदर्शन की जानकारी दे दी है।आज के धरने में युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।उक्त प्रेस विज्ञप्ति भाजयुमो के जिला संवाद प्रमुख रामजाने भारद्वाज ने दी है।


