सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी भवन, आश्रम-छात्रावास, स्कूलों में प्राथमिकता से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिएजल जीवन मिशन के तहत् टेंडर की प्रक्रिया में प्रगति लाते हुए कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
जशपुरनगर 15 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर एजेण्डावार विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री व्ही.के. उरमलिया, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, क्रेड़ा विभाग, आदिम जाति विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने चिन्हांकित ग्राम पंचायतों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी भवन, आश्रम-छात्रावास, स्कूलों में प्राथमिकता से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत् टेंडर की प्रक्रिया में प्रगति लाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में जल गुणवत्ता के संबंध में कला जत्था, नारा लेखन, समूह बैठक तथा प्रदर्शन आदि कार्यों को इच्छुक महिला स्व सहायता समूह को आबंटित करने, फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को पेयजल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण देने तथा जल परीक्षण रिपोर्ट को मोबाईल एप्प द्वारा अपलोड का कार्य इच्छुक महिला स्व सहायता समूह को आबंटित करने, वाटर क्वालिटी अंतर्गत जिले में स्थापित हैण्डपंप तथा अन्य पेयजल स्त्रोतों का एफ.टी.के. द्वारा गुणवत्ता परीक्षण कर मोबाईल एप्प के माध्यम से गुणवत्ता रिपोर्ट एक माह में दर्ज करने, विकासखण्ड बगीचा, तथा फरसाबहार अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में एफ.टी.के. प्रशिक्षण तथा सभी स्रोतों का जल परीक्षण समय-सीमा में किये जाने हेतु अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
साथ ही बैठक में चारों उपखण्डों में जल परीक्षण प्रयोगशाला में नियमित रूप से ऑनलाइन डाटा एंट्री हेतु नवीन 4 नग कम्प्यूटर सेट तथा ऑपरेटर हेतु टेबल कुर्सी इत्यादि क्रय करने, सभी उपखण्डों में जल परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने तथा नियमित रूप से संचालन करने हेतु उपलब्ध पुराने भवनों का आवश्यक मरम्मत-जीर्णोद्धार करने, सभी जल स्त्रोतों का बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट हेतु 20,000 नग क्रय करने, कार्य सम्पादन हेतु अन्य जिलों में इम्पैनल्ड इच्छुक एजेंसी को जिले के अंदर कार्य आवंटित करने, जशपुर, कुनकुरी, कांसाबेल तथा पत्थलगांव सभी चारों उपखण्ड कार्यालयों हेतु प्राप्त मांग के अनुरूप कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक फर्नीचर तथा अन्य सामग्री क्रय कर उपलब्ध कराने, जिला जल प्रयोगशाला के एन.ए.बी.एल. एक्रीडेशन हेतु शेष आवश्यक उपकरण क्रय करने, उपखण्ड स्तरीय प्रयोगशाला कुनकुरी, पत्थलगांव, कांसाबेल, बगीचा आरम्भ करने हेतु आवश्यक उपकरण, केमिकल-सी.आर.एम. तथा ग्लासवेयर आदि क्रय करने, जिले में उप अभियंताओं की कमी के कारण कार्य करने हेतु इच्छुक श्री ए.के. चौधरी सेवानिवृत्त उप अभियंता की सेवाएँ लेने एवं जिले में तैयार रेट्रोफिटिंग योजना अंतर्गत 11 नग डी.पी.आर. कुल लागत रू. 581.25 लाख तथा एकल ग्राम योजना एस.व्ही.एस. अंतर्गत 58 नग डी.पी.आर. कुल लागत रू. 2294.16 लाख का अनुमोदन और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

