अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश
जशपुरनगर 16 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने 15 सितम्बर को बगीचा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करके निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को बच्चों के लिए भौतिकी जीव-विज्ञान, रसायन, कम्प्यूटर लैब के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि लैब को इस प्रकार बनाए कि बच्चे अपनी सुविधानुसार उसमें बैठकर पढ़ाई कर सके और प्रायोगिक कार्य भी। अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कमरों का अवलोकन किया और कार्य की जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार, बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

