मरीजों के लिए दवाई की उपलब्धता एवं अन्य सुविधा की ली जानकारी
जल जीवन मिशन के तहत् टेप नल के माध्यम से पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी
जशपुरनगर 16 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने विगत दिवस बगीचा विकासखंड उप स्वास्थ्य केन्द्र रूपसेरा भड़िया का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। और जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों प्रतिदिन कितने मरीजों को इलाज किया जाता है इसकी भी जानकारी ली और स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों संस्थागत प्रसव पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने मरीजों के लिए दवाई की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत् उप स्वास्थ्य केन्द्र रूपसेरा का चिन्हांकन किया गया है जहॉ टेप नल के माध्यम से पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार, बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

