विभिन्न कानूनी अधिनियम की दी गई जानकारी
जशपुरनगर 23 सितम्बर 2021/ जिला जशपुर में हुए अनेक विधिक साक्षरता शिविर न्याय मंत्रालय भारत सरकार एव नालसा, सालसा के निर्देशानुसार जिला जशपुर में विधिक साक्षरता शिविर व्यापक स्तर पर आयोजित किए गए। इस कड़ी में 17 सितम्ब्र को जी.एस. कुजाम प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जशपुर तथा श्री अमित जिन्दल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर ने ग्राम गम्हरिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, भरण पोषण, महिलाओं के अधिकार के बारे में आमजन को जानकारी दी। श्री अमित जिंदल ने जिला जेल जशपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर नालसा के गिरफ्तारी पूर्व, गिरफ्तारी एवं रिमाण्ड योजना. माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय डी.के.बासू बनाम पश्चिम बंगाल राज्य, अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य, दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा, माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सोनाधर के मामले में जारी दिशा-निर्देश के अनुसार उन्मुक्त अभियान नालसा टोल फी नंबर 15100 आदि के बारे में बंदियों को बताया। श्री वैभव धृतलहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर ने लाईवलीहुड कालेज जशपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर महिलाओं के आपेकार, अन्य आवश्यक कानूनी जानकारी दी ।
श्री जिंदल ने ऑनलाइन भी नालसा योजना यू ट्यूब चैनल सालसा, नालसा हेल्पलाइन. मूल कर्तव्य आदि के बारे में जानकारी दिलाई। पी.एल.वी के माध्यम से भी विभिन्न कानूनी जानकारी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में दी गई। तहसील स्तर पर भी न्यायालय परिसर तहसील कुनकुरी में श्री अमित राज भानु एडी.जे. कुनकरी व श्री राधेश्याम धुन न्यायिक मजिस्ट्रेट कुनकुरी ने लोक अदालतो का लाभ, नालसा फी नम्बर, खालसा के यूट्यूब चैनल, जन चेतना के लिक एवं हेल्प डेस्क की जानकारी दी। अधिवक्ता श्री भुनेश्वर मिश्रा ने एमवी एक्ट पॉक्सो, आबकारी एक्ट के बारे में श्री गोविन्द प्रसाद हेडा अधिवक्ता ने दुलदुला में टोहनी प्रताड़ना, पॉक्सो, आबकारी एक्ट के बारे में, श्री तकवीम अख्तर अधिवक्ता ने तहसील कार्यालय परिसर कुनकुरी में टोहनी प्रताड़ना पॉक्सो. आबकारी एक्ट के बारे में जानकारी दी।
पत्थलगांव क्षेत्र में श्री सुनील कुमार जायसवाल ए.डी.जे पत्थलगाय ने प्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव में एवं कुमारी श्वेता बघेल न्यायिक मजिस्ट्रेट पत्थलगांव ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव में कानूनी जानकारी प्रदान की। बगीचा क्षेत्र में श्री पी.सी. मुरारी पैरा लिगल अधिवक्ता ने डीएवी कॉलेज बगीचा, स्वामी आत्मानंद स्कूल बगीचा, शा. कन्या हाई स्कूल बगीया, शा कन्या हाई स्कूल रेगले. शा कन्या हाई स्कूल महादेवदांड, शा. हाई स्कूल बिमडा में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन कर महिला संबंधित कानूनों, मोटर यान अधिनियम, संविधान, टोहनी प्रताड़ना, साइबर क्राइम के संबंध में कानूनी जानकारी प्रदान की।
20 सितम्बर 2021 खालसा का न्याय रथ के माध्यम से डिजिटल प्रोजेक्टर पर खुशी. गोमती, नाबालिग आदि का प्रदर्शन एन.ई एस. कॉलेज में कर सैकड़ों लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। श्री जिन्दल ने भी लोगो को अनेक कानूनी जानकारी प्रदान की तथा उक्त न्याय रथ के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने जिंदल ने न्यायालय प्रांगण में भी उक्त न्याय रथ के बारे में लोगों को बताकर पॉक्सो एक्ट की बारीकी से जानकारी प्रदान की। उक्त शिविर से हजारो लोग लाभान्वित हुए।

