वार्ड क्रमांक 14 में 10 लाख 71 हजार रु के सड़क और नाली निर्माण का महापौर ने किया भूमिपूजन
निर्माण कार्यो में रखे गुणवत्ता का विशेष ध्यान-जानकी काट्जू
रायगढ़ वार्ड क्रमांक 14 राम भाटा क्षेत्र में 280 मीटर नाली साथ मे स्लैब एवं सड़क लागत 10 लाख 71 हजार रु का भूमि पूजन महापौर जानकी काट्जू के करकमलों से किया गया,निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया गया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ प्रवास दौरान विकास कार्यो के लिए करोड़ों की सौगात दी थी इसके मद्देनजर लगातार नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर सड़क ,सामुदायिक भवन, नाली एवं अन्य, सभी वार्ड पार्षदों की मांग के अनुसार उनके द्वारा किये गए घोषणा में जनहित के कार्य किए जा रहे हैं।
इसी के मद्देनजर आज वार्ड क्रमांक 14 राम भाटा क्षेत्र में
280 मीटर नाली साथ मे स्लैब एवं सड़क लागत 10 लाख 71 हजार रु का भूमि पूजन महापौर जानकी काट्जू के करकमलों से सम्पन्न हुआ,जहां वार्ड पार्षद और एम आई सी सदस्य अनुपमा शाखा यादव,एम आई सी सदस्य रमेश भगत जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,सुषमा कुजूर,राजू टोप्पो,सुरेश बोहिदार,माधो यादव,सुभाष,मुरारी श्रीवास,अनिता चौहान,अनूप,ठाकुर,जितेंद्र यादव,नवीन यादव,राहुल बाक,घुराउ यादव,शंकर यादव,विनोद चौहान,बसंत चौहान,अमर भगत,टाइमकीपर पालेश्वर यादव समेत नगर निगम के सब इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और वार्ड वासी शामिल हुए।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि आज वार्ड नंबर 14 में सड़क और नाली निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। और इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है हमारे लाडले मुख्यमंत्री ने रायगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ की विकास के लिए करोड़ो की सौगात दी थी उसी के तहत यह सभी कार्य कराए जा रहे है शहर में जहां जहां सड़कों की नालियों की जरूरत है वहां भी बनाई जाएंगी और जहां सामुदायिक भवन या अन्य कोई मांग पार्षद द्वारा की जाती है तो उसको भी पूरा किया जाएगा राज्य एवं शहर सरकार विकास के लिए वचनबद्ध है और आगे भी लगातार विकास कार्य जारी रहेंगे।


