आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय जन भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन
केयर टेकर को दिया गया टॉयलेट एप्प की जानकारी
रायगढ़ निगम आयुक्त एस जयवर्धन के निर्देशन में गुरुवार को नगर पालिक निगम के अधिकारी एवं कमर्चारी द्वारा अलग अलग वार्डो के सार्वजनिक शौचालय के केयर टेकर को My Toilet App और QR Code Scan के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया गया।
वर्तमान में निगम आयुक्त के निर्देशन में निगम के अधिकारी एवं कमर्चारी द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता के उद्देश्य से अलग अलग कार्यक्रम कर लोगो को जागरूक कर रहे है,जैसे गीला सूखा कचरा अलग करना,हरे नीले डस्टबिन का उपयोग,नुक्कड़ नाटक एवं अन्य जागरूक गतिविधियां उसी क्रम में आज शहर के वार्ड क्रमांक 27 में स्थित सार्वजनिक शौचालय में,वार्ड क्रमांक 22 में स्थित सार्वजनिक शौचालय चक्रधर नगर में ,वार्ड क्रमांक 19 में स्थित सार्वजनिक शौचालय जिला अस्पताल मेन गेट के पास में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सावर्जनिक शौचालय सफाई जन भागीदारी अमृत दिवस मनाया गया हैं। जिसमें शौचालय के केयर टेकर को My Toilet App और QR Code Scan के बारे में प्रशिक्षण दिया गया| शौचालय में नागरिको के द्वारा शौचालय उपयोग कर सिटीजन फीडबैक और QR Code स्कैन कर फीडबैक दिया गया। उक्त कार्यक्रम में पीआईयू प्रहलाद तिवारी, विकास पटेल, शौचालय सुपरवाइजर, केयर टेकर एवं नागरिकगण उपस्थित रहें।


