जशपुरनगर 25 सितंबर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्माण प्रगति के संबंध में विद्यालय के प्राचार्यो की बैठक ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री टी.एक्का, सहित सभी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित थे।
कलेक्टर ने विद्यालय के अपूर्ण निर्माण कार्य, प्रयोगशाला सहित अन्य कार्यो के प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए शेष कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को बच्चों के लिए लैब सामग्री भौतिकी, जीव-विज्ञान, रसायन, कम्प्यूटर लैब के लिए अलग-अलग सुविधाएं सहित पुस्तके, फर्नीचर प्रस्ताव अनुरूप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


