श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का धरमजयगढ़ नगर में हुआ शुभारंभ
@अब 50 प्रतिशत तक छूट सस्ती दरों पर यहां मिलेगी दवाईयां
आज बुधवार की दोपहर नगर के सिविल अस्पताल के सामने श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ हुआ।उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष पुनीत राम राठिया रहे ,वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि मनदीप सिंह कोमल व नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण श्याम साहू,उपाध्यक्ष टार्जन भारती, एसडीएम संबित मिश्रा,तहसीलदार उमेश्वर बाज, सीएमओ राठिया जी की गरिमामई उपस्थिति रही।मेडिकल स्टोर का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ अतिथियों के हाथों फीता काटकर किया गया।
बता दें मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की इस अति महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गरीब मरीजों को सस्ती दर पर दवाई उपलब्ध कराना है।ताकि इस मंहगाई के दौर में जहां भोजन से ज्यादा मंहगी दवाइयां हो चुकी है,ऐसे आलम में गरीबों का इलाज भी सस्ते कीमत पर बेहतर ढंग से हो सके।यहां हम कह सकते हैं के निश्चित रूप से सरकार की इस सस्ती दवा दुकान से लोग जरूर लाभान्वित होंगे।इस अवसर पर नगर पंचायत पार्षद गगनदीप सिंह कोमल,पवन अग्रवाल,सुरेश किस्पोट्टा,विजय यादव,टीकाराम पटेल,श्रीमती मीना सिदार,एल्डरमैन श्याम साहू, महेश जेठवानी,मेडिकल स्टोर संचालक फिरोज खान ,पंडित राम नरेश पाठक पत्रकार असलम आलम खान आदि उपस्थित रहे।

