धरमजयगढ़ ब्लाक के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य गांवों मेंं लोगों तक पहुंच रहा प्रशासन, लग रहे समस्या निवारण शिविर
रायगढ़, 22 अक्टूबर 2021/ अनुविभाग धरमजयगढ़ अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य गांवों में प्रशासन लोगों तक पहुंच रहा है। कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देश पर विभिन्न गांवों का क्लस्टर बनाकर समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोगों का वन अधिकार पट्टा, लघु वनोपज संबंधी, जॉब कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, खाता खोलने, शैक्षणिक जैसे कार्यों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। 20 अक्टूबर से शिविर आयोजन की शुरूआत हुई है जो 11 दिसम्बर तक चलेगी।
इसी कड़ी में 20 अक्टूबर को ग्राम पंचायत कीदा, खर्रा एवं खम्हार के लिए प्राथमिक शाला भवन कीदा मेंं तथा 21 अक्टूबर को खम्हार, पुटूकछार एवं नकना के लिए सामुदायिक भवन खम्हार में विशेष पिछड़े जनजाति बिरहोर पंडो कोरवा को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें एसडीएम धरमजयगढ़ श्री संबित मिश्रा की अगुवाई में अनुविभाग स्तरीय सभी विभाग के प्रमुख उपस्थित थे। वहां उन्होंने लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।
इसी तरह 23 अक्टूबर को ग्राम पंचायत क्रिन्धा के छुहीपहाड़, चापकछार एवं सिरडाही के लिए छुहीपहाड़ आंगनबाड़ी में शिविर का आयेाजन किया जाएगा। 28 अक्टूबर को ग्राम पंचायत विजयनगर के लिए प्राथमिक शाला टेडासेमर में एवं सलका के लिए प्राथमिक शाला दाहीडांड, 30 अक्टूबर को कदमढोढ़ी के लिए ग्राम पंचायत भवन कमदढ़ोढी, 01 नवम्बर को सोनपुर के लिए प्राथमिक शाला सोनपुर, 8 नवम्बर को साजापाली के ग्राम आमानारा के लिए प्राथमिक शाला आमानारा, 11 नवम्बर को साजापाली के ग्राम धरमपुर के लिए सामुदायिक भवन धरमपुर, 13 नवम्बर को ग्राम दर्रीडीह के खलबोरा एवं ओंगना के लिए प्राथमिक शाला खलबोरा, 15 नवम्बर को कुमरता के बरघाट हेतु प्राथमिक शाला बरघाट, 18 नवम्बर को गिधकालो के सलखेता हेतु प्राथमिक शाला सलखेता, 20 नवम्बर को कटाईपाली डी के ग्राम सकरलिया तथा सोखामुड़ा हेतु पंचायत भवन सोखामुड़ा, 25 नवम्बर को सोहनपुर के तेजपुर (केकरानारा), रैरूमाखुर्द के नोनाईजोर एवं ढोढागांव बसंतपुर के लिए प्राथमिक शाला तेजपुर, 27 नवम्बर को जमरगी डी एवं जबगा के बलपेदा हेतु ग्राम पंचायत भवन जमरगी डी तथा 29 नवम्बर को कुम्हीचुंवा के चिखलापानी हेतु प्राथमिक शाला कुम्हीचुवां बिरहोर बस्ती में शिविर का आयेाजन किया जाएगा।
2 दिसम्बर 2021 को सिसरिंगा के गणेशपुर हेतु प्राथमिक शाला गणेशपुर, 4 दिसम्बर को जमरगा हेतु पंचायत भवन जमरगा, 6 दिसम्बर को ग्राम रूवांफूल के पंचायत भवन रूवाफूल, 9 दिसम्बर को सिवार के बरपाली हेतु प्राथमिक शाला भवन बरपाली, 11 दिसम्बर को रायमेर के लिए पंचायत भवन में शिविर का आयेाजन किया जाएगा।


