आदर्श ग्राम डोलेसरा का अभिशाप बनी सरपंच निराश्री पैकरा
सी.सी.रोड निर्माण में 637000 का घोटाला..
शौचालय निर्माण में 1957000 का घोटाला…..
पचरी निर्माण में घोटाला……
तमनार,ग्राम डोलेसरा की महिला सरपंच निराश्री पैंकरा औऱ घोटाले का चोली दामन का साथ है।
सरकारी संम्पति को अपना बपौती समझकर घोटाले के ऊपर घोटाले किये जा रही है ऊपर से सोने पे सुहागा प्रशासन निष्क्रियता जिसके अनियमितता पूर्ण रवैये के कारण सरपंच सरकारी पैसे पर कुंडली मार के बैठी है और सरकारी पैसे का निर्भीक होकर दोहन कर रही है।
पूर्व में मनरेगा घोटाला,उचित मूल्य की दुकान में घोटाला,मूलभूत के पैसों का दुरुपयोग, गलत तरीके से NOC देने जैसे आरोप लगते रहे हैं जिसका प्रकरण न्यायालय में लंबित है। लेकिन सरपंच बेख़ौप होकर यह कृत्य करते जा रही है। इस क्रम में स्वच्छ भारत मिशन द्वारा शौचालय निर्माण में 1957000 का घोटाला पाया गया है जिस पर धारा 92 के तहत कारण बताओ नोटिस माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय भेजा गया है। इसके पूर्व सी..सी.रोड में 635000 का घोटाला के लिए जिला पंचायत द्वारा मा. अनुविभागीय दंडाधिकारी को कार्यवाही हेतु लेटर जारी किया जा चुका है, साथ ही गुणवत्ता विहीन पचरी निर्माण में अनियमितता की जांच पूरी हो चुकी है । इस तरह सरपंच निराश्री पैकरा ने अपने पद का दुरुपयोग किया जो आदर्श ग्राम डोलेसरा के लिए अभिशाप साबित हो रही है।
ज्ञातव्य हो कि पूर्व में किये गए घोटाले का जाँच लंबित था लेकिन सच्चाई छूपा कर अपने पैसे और रुतबे के दम पर फिर से सरपंच बन गई लेकिन घोटाले का दौर खत्म नहीं हुआ कोई कुछ कहता तो पुलिस का धमकी देकर डरा देती है जिसके कई लोग शिकार भी बन चुके हैं।
लड़ाई लम्बी जरूर चली है पर आज समस्त ग्रामीणों को अनुविभागीय दंडाधिकारी कि जांच से एक उम्मीद जगी है कि नारी के सम्मान में एक बार फिर से शौचालय निर्माण हो सके और बाहर शौच जाने को मजबूर न हो तथा घोटाला करने वालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए धारा 92 के कार्यवाही साथ धारा-40 के तहत भी भ्र्ष्ट सरपंच को जल्द ही पद से हटाया जाए।


