कापू पुलिस क्षेत्र के छुहीपहाड़ व कदम ढोढ़ी दुर्गम पहाड़ी गांव से दो गुम इंसान को किया दस्तयाब,
29 दिसम्बर धरमजयगढ़ कापू थानां क्षेत्र अंतर्गत दुर्गम पहाड़ी इलाका छुही पहाड़ एवं कदम ढोढ़ी गांव से गुम इंसान एक पुरुष और महिला को कापू पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कापू थानां क्षेत्र अंतर्गत छुही पहाड़ निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति सुरजन नामक पहाड़ी कोरवा को जो काम की तलाश में परिजनों को बिना बताए अन्य सख्स के साथ अन्य राज्य पलायन कर गया था जिसकी रिपोर्ट कापू थाने में सुरजन के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी लिहाजा कापू पुलिस गुम इंसान कायम कर पतासाजी कर रही थी इसी बीच बता दें सुरजन दो माह पहले किसी तरह अपने गांव छुहिपहाड में आकर रह रहा था जिसकी जानकारी पुलिस को हुई उसके बाद कापू थाना के सहायक उप निरीक्षक गिरी और आरक्षक 401 के द्वारा सुरजन को दुर्गम पहाड़ी ग्राम छुहिपहाड से दस्तयाब कर कानूनी कार्यवाई बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है वहीं दूसरा गुम इंसान अधेड़ महिला कदम ढोढ़ी निवासी सुगोन्ति विषकर जो करीब दो माह पहले बिना बताए घर से कहीं चली गई थी पुलिस के अनुसार सुगोन्ति के पति द्वारा आए दिन मारपीट करने की वजह से सुगोन्ति क्षेत्र के ही अन्य गांव में परिचित के यहाँ रह रही थी जिसकी जानकारी परिजनों को नही थी सूचना पर कापू पुलिस दस्तयाब कर कानूनी कार्यवाई बाद परिजनों के सुपुर्द कर दी है ।
कापू पुलिस सहायक उपनिरीक्षक गिरी के अनुसार कापू थानां क्षेत्र में गुम इंसान के मामले ज्यादातर सामने आते हैं जिनमे अमूमन देखा यह जाता है कि गुम इंसान के परिजनों द्वारा थाने रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है लेकिन जब वह सख्स वापस घर आ जाता है तो उनके द्वारा घर वापसी की जानकारी पुलिस में नही दी जाती है लिहाजा पुलिस को गुम इंसान की पतासाजी में जटिलता व देरी का सामना करना पड़ता है


