रोको टोको अभियान को गति देंगे कलेक्टर भीम सिंह
० टी सर्ट देकर किया वॉलिंटियर्स को प्रोत्साहित
रायगढ़ |
कलेक्टर भीमसिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें रोको टोको अभियान में भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया । विदित हो कि यूनिसेफ एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए सार्वजनिक स्थल चौक-चौराहों व गार्डन में लोगों को मास्क लगाने प्रथम,द्वितीय वैक्सीनेशन व बूस्टर डोज लगवाने सोशल डिस्टेंस का पालन करने हेतु जागरूकता अभियान के तहत रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत कलेक्ट्रेट रायगढ़ से 24 जनवरी को किया जाएगा जिसमें रायगढ़ नगर के विभिन्न महाविद्यालयों से सक्रिय एवं उत्साही स्वयंसेवक अलग- अलग क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने की मुहिम में भाग लेंगे कलेक्ट्रेट रायगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल, यूनिसेफ के जिला समन्वयक शशांक शर्मा एवं पीडी कामर्स कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी ताम्रध्वज साय पैकरा, विभिन्न कॉलेजों से 30 वालेन्टीयर्स जिला अध्यक्ष भीम सिंह से मुलाकात कर इस अभियान में उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा की गई । अभियान में छात्रों की तुलना में छात्राओं की अधिक भागीदारी पर कलेक्टर भीमसिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे एक अच्छा संकेत बताया तथा सामाजिक जागरूकता के लिए एनएसएस की भूमिका की भी सराहना की। कलेक्टर भीमसिंह द्वारा छात्र – छात्राओं को अभियान के दौरान पहनने हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं यूनिसेफ की ओर से तैयार की गई विशेष ‘रोको टोको’ जागरूकता टी शर्ट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया तथा 24 जनवरी को 12 बजे कलेक्टर परिसर से एनएसएस स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर रोको अभियान में भूमिका के लिए रवाना करने हेतु अपनी सहमति भी दी गई । कलेक्टर रायगढ़ से मिलने के पुरवा सभी छात्र-छात्राओं को कमला नेहरू उद्यान में अधिकारियों द्वारा अभियान के बारे में विशेष जानकारी के साथ भूमिका निभाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया । उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एन एस एस के जिला संगठक भोजराम पटेल द्वारा दी गई है I
~o इन छात्र-छात्राओं की रही उपस्थिति कलेक्ट्रेट~
कलेक्टरेट परिसर में किशोरी मोहन त्रिपाठी महाविद्यालय से खुशबू साहू, अंजलि जायसवाल, अंजली सोनी, नीलम कुम्हार, ईशा सोनवाने, खुशबू गुप्ता, शहनाज बेगम, कॉमर्स कॉलेज से विधि सोनवाने, मसर्रत बानो, आशिया उस्मानी, कुंदन बरेठ, जैद खान, मुकेश सहिस, के.जी.कॉलेज रायगढ़ से नीरज कुमार सहिस, नवीन कुमार दुबे, अजय कुमार देवांगन, नीलू लहरे, अनीता साहू, सरिता सिदार , सुशांत पटनायक , उत्तम मेमोरियल कॉलेज से कुमारी ज्योति चंद्रा, नेहा आमेश्वर, प्रियंका चक्रधारी, ज्ञानेश सिंह सिदार, अंकित तिवारी पंकज पाव की भागीदारी रही ।

