शाही का शिकार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, आरोपियों की सघन खोजबीन जारी, गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला क्षेत्र का मामला
रायगढ़. गोमर्डा अभ्यार ण्य के बरमकेला बारादावन क्षेत्र में एक शाही वन्यप्राणी को कुत्तों से भागते हुए पांच लोगों के द्वारा शिकार किया गया जिसके बाद मामले की जानकारी मुखबीर से वन अमला को लगी जहां डीएफओ प्रणय मिश्रा के निर्देशन, गोमर्डा अभ्यारण्य अधीक्षक आरके सिसोदिया के मार्गदर्शन में बरमकेला रेंजर सुरेंद्र अजय के नेतृत्व में उनकी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर नाकेबंदी की। जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया पर चार लोग मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए। जिनकी खोजबीन जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज गोमर्डा अभ्यारण्य के बरमकेला वन परीक्षेत्र के बारादावन परिसर के कक्ष क्रमांक 972 रिजर्व फॉरेस्ट में कुछ शिकारियों के द्वारा कुत्तों की मदद से एक शाही को जंगल से गांव की ओर भगाया जा रहा था और उसके बाद कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे शाही घायल हो गया उसके बाद 5 लोगों के द्वारा उसका शिकार किया गया। तभी मुखबिर से मामले की जानकारी बरमकेला वन परीक्षेत्र अधिकारी को लगी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना डीएफओ व गोमर्डा अभ्यारण अधीक्षक को दी। जहां उनके मार्गदर्शन में आरोपियों की तत्काल मौके पर पहुंचकर धरपकड़ शुरू की, पर जंगल का फायदा उठाकर चार शिकारी तो मौके से फरार हो गए और एक आरोपी को गिरफ्तार करने में विभाग ने सफलता हासिल कर ली। उसके पास से मृत शाही को बरामद किया है। घटना के बाद मामले में आरोपी रामलाल पिता कुनु बरिहा निवासी भालुपानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया। उक्त कार्रवाई में रेंजर सुरेंद्र अजय, डिफ्टी रेंजर हीरालाल नायक, हीरालाल चौधरी, वन रक्षक प्रफुल कुमार हरवंश, दीपिका कुर्रे, वनपाल करम सिंह राठिया, सहयोगी घनश्याम पटनायक, देवनंदन सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

