शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ की स्वयंसेविका समृद्धि श्रीवास्तव ने लिया दिल्ली के परेड में हिस्सा!
@महाविद्यालय, क्षेत्र सहित रायगढ़ जिले का बढ़ाया मान,लोगों ने दी दिल से बधाई!
असलम खान धरमजयगढ़:- राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आयोजित होने वाले परेड में रायगढ़ जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ की स्वयंसेविका कुमारी समृद्धि श्रीवास्तव ने शामिल होकर जिले सहित धरमजयगढ़ का नाम रौशन किया। इस दौरान कुमारी समृद्धि के इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें दिल से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में सेना की टुकड़ी, एनसीसी के साथ देश भर के चुनिंदा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी शामिल होते हैं।वहीं एनएसएस युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कॉलेज और यूनिवर्सिटी में संचालित होता है। इससे जुड़े स्वयंसेवक राष्ट्र और समाज सेवा से जुड़ते हैं। इस खास मौके पर समृद्धि के परिजनों ने कहा कि उनकी लाडली को दिल्ली के राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होने पर वे खुद को वे काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही परिवार के सभी सदस्य और शुभचिंतक इस स्वर्णिम पल का इंतजार कर रहे थे। इस अवसर पर सभी परिचितों ने समृद्धि के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।।

