चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
महिला वनकर्मी के घर से हुई थी चोरी
धरमजयगढ़:- छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत पखवाड़े भर पहले एक महिला वनकर्मी के घर के आंगन से दिनदहाड़े बाइक की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस को बाइक सहित आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले प्रार्थिया नमिता पोर्ते ने थाने में एफआईआर कराया था कि वह वन विभाग में बीट प्रभारी के पद पर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति की बाइक क्रमांक सीजी 13 ए एम 7185 हमेशा की तरह सुबह 10 बजे घर के आंगन में खड़ी थी उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बाइक की चोरी कर ली गई। इस बीच पुलिस लगातार मामले की छानबीन में जुटी रही। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि छाल सब एरिया पार्किंग ऑफिस के पास संदिग्ध युवक जांजगीर निवासी महेंद्र स्वर्णकार पिता सुरेंद्र उम्र 22 वर्ष मूल निवासी रहौद पकरिया संबंधित बाइक के साथ है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी युवक महेन्द्र स्वर्णकार को बाइक सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

