जँगली हाथी ने आमापाली में बोर पंप सहित मकान में किया तोड़फोड़, इलाके में दहशत
वन मंडल धरमजयगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है।जिसमे खासकर धरमजयगढ़ के ओंगना पोटिया, सागरपुर दर्रीडीह सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके माने जाते हैं।वहीं जंगलो में आहार की कमी को लेकर जंगली हाथी ऐसे रिहाइशी इलाके को अपना रहवास बनाकर अपने आहार की पूर्ति कर रहे हैं।बहरहाल धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के आमापाली में बीती रात एक विशालकाय जंगली हाथी आ पहुचा और किसान के बोर पम्प सहित मकान को नुकसान पहुचाया है।आपको बता दे कि ओंगना पोटिया के बाद उक्त विशालकाय हाथी अपनी दिशा बदलकर बीती रात आमापाली गांव की ओर रुक किया जिससे अब आमापाली सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल वयाप्त है वहीं जंगली हाथी की लोकेशन विभाग को दे दी गई है।और विभाग उक्त हाथी की निगरानी किये हुए हैं।बताते चले कि इन क्षेत्रों में विरिहद स्तर पर साव सब्जी सहित अन्य फसलों को खेती की जाती है जिससे प्रभावित होकर जंगली हाथी इन इलाकों में पहुचने के बाद से डेरा किये हुए हैं।वहीं वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने की कवायद जारी है।

