जंगली हाथियों को लेकर ओंगना के किसानों का इन दिनों जीना दुश्वार हो गया है ओंगना के आसपास मौजूद जंगल में हाथियो का डेरा कभी भी देखा जा सकता है।जो दिन भर जंगल में आराम करने के बाद शाम होते ही अपने आहार की तलाश में ओंगना,पोटिया और दर्रीडीह के खेतो में जाकर अपना पेट भरते है और सुबह होते होते ये जंगली हाथी फिर गांव के नजदीकी जंगल में जाकर अपना समय गुजारते हैं बहरहाल बीते रात दो जंगली हाथी ओंगना के सरपंच रामदयाल राठिया के तरबूज के खेतो में जा पहुंचे और सरपंच के तरबूज की फसल को तहस नहस कर दिया वहीं घटना की जानकारी विभाग को दे दी गई है और विभाग मुआवजे की कार्यवाही कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में दो जंगली हाथी है जो पास के ही जंगल में डेरा किए हुए है वहीं आमगांव के पास लगभग एक दर्जन हाथियो के होने की खबर आ रही है।जिसे लेकर विभाग के कर्मचारी निगरानी बरते हुए है।

