धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया अपने कार्य के प्रति कितने संवेदनशील है इस बात का अंदाजा उनके दौरे कार्यक्रम से लगाया जा सकता है चाहे वो राजनैतिक कार्यक्रम हो समाजिक कार्यक्रम हो या फिर अपने कार्यकर्ताओं या ग्रामीणों के यहां चल रहा कोई पारिवारिक कार्यक्रम विधायक राठिया समय निकाल कर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराते है और यही खासियत उनकी लोकप्रियता को चार चांद लगाती है बहरहाल हम बात कर रहे है छाल में हुए एक शिक्षक के यहां विवाह कार्यक्रम की जिसके आशीर्वाद समारोह में पहुंचे विधायक राठिया ने इस पारिवारिक समारोह में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया आपको बता दे की शिक्षक परमेश्वर डनसेना के पुत्र के विवाह कार्यक्रम के पश्चात आयोजित आशीर्वाद समारोह में विधायक लालजीत सिंह राठिया पहुंचे और वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान क्षेत्र के लोगो से मुलाकात कर समस्यायों से अवगत भी हुए विधायक राठिया के साथ इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती नीलांबर राठिया जिला पंचायत सदस्य संतोषी राठिया और जनपद सदस्य संतराम खूंटे भी मौजूद रहे।

