धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग से बलात्कार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे पीड़िता नाबालिग ने संभवत डर के कारण 9 माह तक इस घटना की आपबीती किसी को नहीं बताया और जब पीड़िता ने एक नवजात बच्चे को दिया उसके बाद घटना की रिपोट रायरुमा चौकी में दर्ज कराया गया है।इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार रैरुमा थाना प्रभारी जेम्स कुजूर ने बताया की रैरुमा चौकी क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के माता पिता अपनी बड़ी लड़की का इलाज कराने रायगढ़ के अस्पताल गए हुए थे और नाबालिग लड़कीअपने घर में अकेली थी तो गांव के ही एक लड़के ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार की इस घटना को अंजाम दिया।वहीं जब नाबालिग का गर्भ ठहरा और पेट फूलने लगा तो परिजनों के पूछने पर नाबालिग ने डर के कारण सिंकलिंग बीमारी का हवाला देते हुए इसका इलाज नहीं कराया तथा 8 अप्रैल को नाबालिग लड़की ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया जिसके बाद घटना की रिपोर्ट रैरुमा चौकी में परिजनों के द्वारा दर्ज कराई गई है।वहीं मामले में रैरूमा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376-IPC, 4-CHL, 6-CHL का केस दर्ज किया है और आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

