जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
रायगढ़ –कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोदी पारा से एक युवक के द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने पहले अपने हाथ का नश काटा ,फिर घर के अंदर मियान से फंदे पर लटक गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आएंगे, पुलिस जांच में जुटी हुई !
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम आशीष सिदार पिता श्याम सुंदर पिता उम्र 18 वर्ष बताया जा रहा है। मृतक अपने पिता के साथ मेला में मनिहारी दुकान में समान बेचने का काम करता था।
बताया जा रहा है कि मृतक शाम 4:00 बजे फांसी लगाई । जिस वक्त उसका पिता बाहर गया हुआ था, मृतक को उसके मामा ने देखा। जिसके बाद आनन-फानन में थाना सिटी कोतवाली को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

