रायगढ़ जिले से लगभग दर्जन भर निरीक्षकों का दूसरे जिले में तबादला किया गया है। बता दें सारंगढ़ थाना के निरीक्षक विवेक पाटले का बेमेतरा, कोतरारोड थाना के निरीक्षक चमनलाल सिन्हा का कोरबा, चक्रधर नगर थाना के निरीक्षक अभिनव कांत सिंह का रायपुर, खरसिया थाना के निरीक्षक सुम्मत राम साहू का बिलासपुर, भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला का बस्तर, पूंजीपथरा थाना के निरीक्षक कृष्णकांत सिंह का बिलासपुर, निरीक्षक संतोषी ग्रेसी का बेमेतरा, निरीक्षक अंजना केरकेट्टा का बिलासपुर, जूटमिल चौकी निरीक्षक उत्तम कुमार साहू का बिलासपुर, निरीक्षक कौशल्या साहू का बिलासपुर, घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह का जांजगीर-चांपा ट्रांसफर हुआ है।
वहीं सीताराम ध्रुव दुर्ग से, सुंदर लाल बाघे बेमेतरा से, संदीप कुमार रात्रे बिलासपुर से, हर्ष वर्धन सिंह गरियाबंद से, नारायण सिंह मरकाम राजनांदगांव से, अनुरंजन लकड़ा बलरामपुर से रायगढ़ जिला आ रहे हैं।

