रायगढ़। भीषण होती गर्मी के बीच आज दोपहर में चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के पास आग लग गई। हॉस्पिटल बाउंड्री वॉल से लगे नंदीवट के बाँसो में लगी थी। जिसकी लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया था साथ ही आग की चपेट में एक झोपड़ी भी आ गई।आग लगने के बाद आस पास के माहौल में हड़कंप मच गया।
गनीमत यह रही किसी प्रकार की जनहानि की खबर सामने नहीं आई। वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो पूरा हॉस्पिटल इसकी चपेट में आ सकता था। जिससे बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने आग लगने की सूचना नगर निगम के सभापति और चक्रधर नगर थाना प्रभारी समेत डायल 112 में सूचना देकर बताया। जिसके बाद फायर अमला समय रहते तत्काल मौके पर पहुँचा। वहां आग पर काबू पा लिया गया।

