रायगढ । राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ की आवश्यक बैठक दिनांक 28 मई 2022 को आहूत की गई थी जिसमें संघ के सदस्यों द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जो निम्नलिखित हैं
1, वर्तमान में शासन की महत्वकांक्षी योजना नक्शा बटांकन का कार्य चल रहा है। सभी पटवारी अपने-अपने स्तर पर पूरी मेहनत एवं लगन से नक्शा बटांकन के कार्य को अंजाम भी दे रहे हैं परंतु पिछले कुछ दिनों से अधिकारियों द्वारा नक्शा बटांकन के लिए टारगेट निर्धारित कर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है जो कि अनुचित है अतः नक्शा बटांकन के लिए समय सीमा निर्धारित ना किया जाए।
2, शासन द्वारा आज तक ऑनलाइन कार्य हेतु किसी भी प्रकार का संसाधन जैसे कंप्यूटर प्रिंटर स्केनर इंटरनेट उपलब्ध नहीं कराया गया है बावजूद इसके पटवारियों द्वारा अपने संसाधन से शासन का कार्य किया जा रहा है अतः संसाधन उपलब्ध कराया जाए।
3, 10 वर्ष 20 वर्ष एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके पटवारियों को समय मान वेतनमान का लाभ अविलंब दिलाया जाए।
4, सेवा पुस्तिका एवं पासबुक का संधारण प्रतिवर्ष एक निश्चित समय सीमा के भीतर कराया जाए समय-समय पर सेवा पुस्तिका एवं पासबुक पर संबंधित अधिकारी से सत्यापन कराया जाए।
5, पटवारियों की गोपनीय चरित्रावली लेखन के प्रति अधिकारियों में किसी प्रकार की रुचि नहीं होती है जिसके कारण जरूरत के समय पटवारियों को विभिन्न जगहों में जाकर अपने गोपनीय चित्रावली के लिए अधिकारियों से मिन्नतें करनी पड़ती है इस पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए प्रतिवर्ष निश्चित समय पर पटवारियों की गोपनीय चरित्रावली तैयार किया जा सके इसके लिए इसे समय सीमा में रखते हुए तैयार कराया जाए सभी पटवारियों को वर्ष 2015 से 2022 तक के गोपनीय चरित्रावली की नकल प्रदाय किया जाए।
6, पटवारियों द्वारा प्रत्येक ग्राम में आबादी सर्वे अपने संसाधन एवं खर्चे से किया गया एवं पट्टा वितरण किया गया है जिसका मानदेय शासन द्वारा निर्धारित 2500 प्रति ग्राम निर्धारित किया गया था जो कि आज दिनांक तक अप्राप्त है शीघ्र दिलाया जाए।
7, अन्य शासकीय कर्मचारियों के भान्ति पटवारियों को भी शनिवार रविवार एवं शासकीय अवकाश का उपभोग करने का अधिकार है अतः अवकाश के दिनों में आपात स्थिति को छोड़कर किसी प्रकार की बैठक या कार्य ना लिया जाए।

