बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल अपने बच्चों के लिए नित नवीन प्रयोगों के माध्यम से और बेहतर करने की कोशिश करता रहा है तथा बच्चों के भविष्य और अच्छे संस्कारों की नींव डालने हमेशा प्रयासरत रहता है। विद्यालय की *प्राचार्या कैप्टन श्वेता सिंह* का सदैव यह दृष्टिकोण रहा है कि बच्चों को कभी भी केवल किताबी ज्ञान देना आज की 21वीं शताब्दी में पर्याप्त नहीं है। उनकी इसी विकसित एवं सकारात्मक मार्गदर्शन दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल को अन्य संस्थाओं से विशेष बनाती है और इनके इन्हीं विचारों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 3 के बच्चों के लिए पर्यावरण के महत्व एवं उससे जुडी समस्याओं को अपनी अध्ययन प्रणाली में शामिल किया जिससे विद्यार्थियों की अध्ययन प्रगति का आंकलन सर्वांगीण रूप से हो सके। बच्चों में ज्ञानार्जन सुनिश्चित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका एक शिक्षक की होती है और अपने इसी कर्तव्य का निर्वाह दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल समय समय पर करता रहा है | शिक्षिका दीपिका राठौर ने बच्चों को बताया कि आज के समय में पर्यावण की सुरक्षा कितनी जरुरी है यह बात हम सब को भली भांति समझना है हमें खुद तथा दूसरों को भी अवगत कराना जरुरी है तथा यह प्रयास इसलिए किया कि बच्चों के मन में एक चेतना जगा पाए कि पेड़-पौधे ,जीव-जंतु ,साफ़-सफाई हम सब के लिए कितने आवश्यक है अतः यह गतिविधि बच्चों में प्रकृति से प्रेम और उसकी सुरक्षा में कारगर साबित हो सकती है।


