कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अंगे्रजी माध्यम स्कूल के कार्याें की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में किचन, लाईबे्ररी, लेब के कार्य मैदान के बाउण्ड्री, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर आदि के तैयारी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को शीघ्र स्कूल के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि स्कूल सामग्री के लिए सामानों का क्रय जेम के माध्यम से ही खरीदी करें और भण्डारण नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल के कार्य शीघ्र पूर्ण होने से स्कूल आरंभ होने पर शीघ्र कक्षाएं लगाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री.एन.कुजूर, प्राचार्य विनोद गुप्ता, आरईएस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।


