पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 5 जून को
परीक्षा केन्द्रों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त
रायगढ़, 1 जून 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 5 जून 2022 को आयोजित की जाने वाली पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक संपन्न होगी। उक्त परीक्षा हेतु केन्द्रों के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए गए है। ऑब्जर्वर परीक्षा केन्द्र की परीक्षावधि में सतत् निगरानी रखेंगे। आब्जर्वर गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु 5 जून को प्रात: 7.30 बजे जिला कोषालय रायगढ़ में उपस्थित होंगे। गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचायेंगे एवं परीक्षोपरांत केन्द्राध्यक्ष से गोपनीय सामग्री (सील्ड बॉक्स) प्राप्त कर किरोड़ीमल शास.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में जमा करेंगे।
परीक्षा केन्द्र 2401-किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक चक्रधरनगर, रायगढ़ में व्याख्याता सुरेन्द्र कुमार चौहान, 2402-केएमटी शासकीय गल्र्स कालेज रायगढ़ में प्राचार्य श्री उचितराम सिदार, 2403-स्वामी बाल कृष्ण पूरी लॉ कालेज रायगढ़ में व्याख्याता श्री बाबूलाल पटेल, 2404 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल चक्रधर नगर रायगढ़ में व्याख्याता श्री नरेन्द्र कुमार चौहान, 2405 शास.गल्र्स हायर सेकेण्डरी स्कूल कोष्टा पारा पुत्री शाला रायगढ़ में प्राचार्य श्री छबिलाल चौधरी, 2406 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल केवड़ाबाड़ी में व्याख्याता श्री मनोज षड़ंगी, 2407 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल जूटमिल रायगढ़ में व्याख्याता श्रीमती कुमुदिनी चौहान, 2408 सेठ किरोड़ीमल आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल बालमंदिर रायगढ़ में व्याख्याता श्री नरेन्द्र देवांगन, 2409 इंडियन स्कूल अतरमुड़ा रायगढ़ में व्याख्याता श्री वेदप्रकाश तिवारी, 2410 सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल खरसिया में व्याख्याता श्री विनोद षडंगी, 2411 एरिसेन्ट कालेज पटेलपाली रायगढ़ में उपसंचालक कृषि श्री हरीश राठौर एवं 2412 गुरूद्रोण हायर सेकेण्डरी स्कूल छोटे अतरमुड़ा टीवी टावर के पास रायगढ़ में व्याख्याता श्री नीरज सिंह को आब्जर्वर बनाये गये है।


