प्रीबीएड एवं प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा 12 जून को
रायगढ़, 1 जून 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 12 जून 2022 को प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी को नोडल अधिकारी एवं प्रधान पाठक श्री रामकुमार चौहान को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


