18 सूत्रीय मांगों के लिए जोगी कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन व खरसिया बंद होगा कल
अमित जोगी धर्मजीत सिंह व प्रमोद शर्मा होंगे शामिल
खरसिया। खरसिया में रेल समस्याओं को देखते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा बुधवार 15 जून को रेल रोको व खरसिया बंद का आंदोलन किया जा रहा है जिसमे जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित अजित जोगी, विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह, बलौदा बाजार के विधायक प्रमोद शर्मा, गीतांजलि पटेल, अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पाल, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी दीपनारायण सोनी और इस महाआंदोलन के मुखिया अजित जोगी युवा मोर्चा रायगढ़ लोकसभा के अध्यक्ष तरुण ठाकुर व खरसिया विधानसभा के अध्यक्ष मोनू केशरी के नेतृत्व में रेल रोको व नगर बंद का आंदोलन किया जा रहा है।
आप को बता दे कि छेत्र में जन सुविधा के लिए समय समय में जोगी कांग्रेस के द्वारा जन आन्दोलन किया जाता है इसी तारतम्य में छेत्र की जनता की पीड़ा को समझते हुए तरुण ठाकुर व मोनू केशरी की जोड़ी ने बड़े आंदोलन की रूप रेखा बनाई और जोगी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में 15 जून को रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है जिसमे प्रमुख रूप से जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह, बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा व छेत्र के जोगी कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता सामिल होंगे। 18 प्रमुख मांगे इस प्रकार से है 1, अंडर ब्रिज का निर्माण कराया जाए 2, रेलवे स्टेशन में नवनिर्मित पहाड़ नुमा सीढी को तोड़कर दूसरा सुविधाजनक सीढी व एक्सीलेटर बनाया जाए 3, एक नंबर के लिए एक नया प्लेटफार्म बनाया जाए 4, हमालपारा की ओर स्थित टिकट काउंटर को शीघ्र प्रारंभ किया जाए और वहां की स्ट्रीट लाइट को भी तत्काल चालू किया जाए 5, सभी प्लेटफार्म में लाइट डिस्प्ले बोर्ड शीघ्र लगवाया जाए 6, सभी प्लेटफार्म में शीघ्र ही सेड का निर्माण किया जाए 7, खरसिया से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों का शीघ्र ठहराव प्रारंभ किया जाए 8, रिजर्वेशन काउंटर को रात्रि 10:00 बजे तक खोला जाए 9, कई सालों से बंद पार्सल बुकिंग कार्यालय को तत्काल प्रारंभ किया जाए 10, मुख्य द्वार पर अवैध तरीके से लटकाया गए गोपीराम गर्ग द्वार को तत्काल हटाया जाए मुख्य द्वार को चौड़ी करण कर इस विशाल द्वार बनाया जाए और उस द्वार पर भारतीय रेलवे का मोनोग्राम और छत्तीसगढ़ महतारी के नाम से या छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नाम से बोर्ड लगाया जाए 11, पुराना टिकट काउंटर के सामने स्ट्रीक हाइलाइटर लाइट को तत्काल चालू किया जाए 12, पार्किंग सुविधा जो बंद कर दी गई है उसको भी तत्काल चालू किया जाए 13, स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और नए टिकट काउंटर के सामने नवनिर्मित सुलभ शौचालय जो बंद पड़े हुए हैं उनको तत्काल चालू किया जाए 14, खरसिया में जीआरपी थाना का संचालित किया जाए 15, रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म में एवं बाहर रेलवे क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए 16, सभी बंद हुई ट्रेनों को तत्काल प्रारंभ किया जाए लेट से चल रही जनशताब्दी सहित सभी ट्रेनों को उनके निर्धारित समय पर चलाया जाए 17, नए टिकट काउंटर के पास यात्रियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की जाए 18, खरसिया रेलवे स्टेशन से लगे साइडिंग में चल रही कोयला लोडिंग अनलोडिंग को तत्काल आबादी एरिया से बंद किया जाए।


