जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का नव संकल्प चिंतन शिविर ने भरा कार्यकर्ताओं में उत्साह
नव संकल्प शिविर में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने एकमत में हुआ प्रस्ताव
संगठन प्रभारी पीआर खुटे, विधायक लालजीत राठिया , प्रकाश नायक, उत्तरी जांगड़े, चक्रधर सिदार, जिल पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने दिया उद्बोधन
रायगढ़ ऑडिटोरियम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के द्वारा आयोजित नव संकल्प शिविर कार्यशाला का वृहद आयोजन संगठन प्रभारी विधायक गण जिला पंचायत अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रभारी महामंत्री एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों निर्वाचित और मनोनीत जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में 14 जून को न्यु आटिडोरियम रायगढ मे संपन्न हुआ। शिविर की खास बात यह रही कि सूची बद्ध कार्यकर्ताओं को पहले पंजीयन किया गया तथा उन्हे उनके पदनाम का परिचय पत्र दिया गया इस कार्यशाला मे मंच में कोई भी नही बैठा था और यह मंच केवल कार्यकर्ताओं के लिए तैयार की गई थी, जहां कार्यकर्ता पार्टी की गतिविधियों, पार्टी में अनुशासन, कांग्रेस पार्टी का इतिहास, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय, संगठन को मजबूती, युवाओं और महिलाओं के साथ हर वर्ग की भागीदारी,राज्य सरकार की योजना का प्रचार प्रसार तथा केंद्र सरकार की विफलता राहुल गांधी को राष्ट्रीय नेतृत्व की कमान सौंपने जैसे विभिन्न विषय पर प्रस्ताव और अपने विचार व्यक्त किये
मंच का सफल संचालन प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा के द्वारा किया गया
कार्यकर्ताओं के लिए यह ऐसा मौका था जहां कार्यकर्ता खुले मंच में अपनी बातों और विचारों को रख सकता था, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मनन चिंतन कर विचार लिए गए। कार्यक्रम के प्रारंभिक दौर में जिला कांग्रेस के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद पी आर खुटे, लालजीत राठिया राज्य मंत्री दर्जा विधायक धर्मजयगढ़, प्रकाश नायक विधायक रायगढ़, उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, चक्रधर सिदार विधायक लैलूंगा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राजकीय गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम निगम आयोग के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसियों जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष महामंत्री सचिव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का मंघ मे पुष्पहार पहनाकर तथा कांग्रेसी गमछा प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मान एवं अभिवादन किया गया
मंच को सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने स्वागत भाषण के रूप में उदबोधित किया प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देशों को बताया संकल्प शिविर के विषयों पर प्रकाश डालते हुए आगामी 9 अगस्त से 14 अगस्त तक भारत जोड़ो पदयात्रा किए जाने के विषय पर जानकारियां दी साथ ही भारतीय जनता पार्टी के विफलताओं को बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को दिए गए विषयों पर अपने विचार रखने पार्टी गतिविधियों पर अपनी मंशा जाहिर करने संगठन मे युवाओ तथा महिलाओ के भागीदारी के सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया गया। जिले के सोगठन प्रभारी पी आर खुटे ने अपने तार्किक बातों से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया प्रदेश कांग्रेस की उपलब्धियों भूपेश बघेल के कार्यों और केंद्र की सरकार की निकम्मे पन को उजागर करते हुए जबरदस्त भाषण दिया जिसने कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा भर दिया, जहां घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा, लैलूंगा ब्लाक अध्यक्ष ठंडाराम बेहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक, श्रीमती विद्यावती सिदार महिला कांग्रेस, सेवादल से संतोष वहीदार, किसान नेता लल्लू सिंह जैसे प्रखर वक्ताओं ने उक्त विषयों पर अपने विचार रखें, पार्टी नेताओं के पश्चात वरिष्ठ नेता निराकार पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती पदमा मनहर अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष, प्रकाश नायक विधायक रायगढ़, श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, चक्रधर सिदार विधायक लैलूंगा एवं लालजीत राठिया राज्य मंत्री दर्जा विधायक धर्मजयगढ़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी को आने वाले चुनाव में इसी ऊर्जा के साथ एक मंच से एकमत होकर हमेशा की तरह कार्य करने और पुनःकांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। अंतिम में मंच से सभी कांग्रेस जन एवं मीडिया का आभार प्रदर्शन तमनार ब्लाक अध्यक्ष बिहारी पटेल ने किया,
राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
उक्त अवसर पर शरद यादव कृषक कल्याण परिषद के सदस्य, नागेंद्र नेगी कृषक कल्याण परिषद सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़ पुरुषोत्तम साहू , पवन अग्रवाल सारंगढ़ नगर अध्यक्ष, सुनीता चन्द्रा ब्लॉक अध्यक्ष कोसीर, ताराचंद पटेल बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष, केशव पातर, सरिया ब्लॉक अध्यक्ष, लीलाधर चौधरी पुशौर ब्लाक अध्यक्ष , मनोज गभेल खरसिया ब्लाक अध्यक्ष, रणधीर शर्मा खरसिया नगर अध्यक्ष, ऋतुराज सिंह ठाकुर धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेंद्र सिदार, मनदीप सिंह कोमल,मुकुंद मुरारी पटनायक, महेश देहरी, ठाकुर राम पटेल, परमानंद बंजारे रोशन पंडा डॉ गोपाल प्रसाद बाघे प्रवक्ता अवध डनसेना कन्हैया सारथी प्रफुल्ल महानंदा श्रीमती नैना गवेल श्रीमती मंजू लता आनंद श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें श्रीमती विलास सारथी कैलाश नायक आकाश मिश्रा ननकी कुर्रे प्रमोद मिश्रा अजय बंजारे बबलू वहीदर राम शर्मा नीरज पटेल खरसिया प्रदीप चौहान वशीम खान जगदीश चौहान समस्त कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सेवादल महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस छात्र संगठन सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में शामिल रहे।


