युवा संकल्प जो समाजहित एवम सरोकार के विषय मे निरंतर कार्य करता है।
आज सुबह उस वक्त हंगामा मच गया जब युवा संकल्पी विधुत विभाग पहुँच नारेबाजी करने लगे।
उनका कहना था कि लगातार रायगढ़ के 48 वार्डों में बिजली गुल की समस्या हो रही है। जिसका आक्रोश सोसल मीडिया के माध्यम से देखने को मिल रहा है लेकिन दमनात्मक तरीके से बिजली गुल की जा रही है?
युवा संकल्प ने लगाया आरोप कहा मेंटेनेंस के नाम पर छल कर कमीसन खोरी कर बिजली की समस्या को दे रही बढ़ावा।
उनका यह आरोप था कि बड़े बड़े फर्म से इनका कमीसन सेट है अगर लाइटें बन्द नही होंगी तो इन्वटर जैसी चीजें बिकेंगी कैसे?
पिछले 5 महीनों से छोटी छोटी बस्तियों में विभाग का कोई कर्मचारी रिडिंग लेने नही आ रहे हैं फिर अचानक से 50,60 हजार का बिल एक साथ देते हैं जिसमे उपभोक्ता को बिल का भुगतान करने में काफी समस्या आती है।
गर्मी भर मेंटेन का हवाला दिये और अब बरसात का इस प्रकार की मुक़दर्शिता अस्वीकार्य।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सुजित लहरे,रजत शर्मा,अंकित बेहरा,मोहम्मद फिरोज,(छोटू)गुलजार रिंकू भाईजान,शेखर श्रीवास, दीपक मेहर,शरद मेहर,सूरज यादव,विजय चौहान,अज्जू खान,दीपक महंत,सोमेश कश्यप योगेश बघेल,,पीयूष चौबल,ओम गोस्वामी,लक्की यादव,सुनील चौहान, जकरिया पॉल,नितिन देवांगन,रितेन सागर,अनिल चौहान, गौतम कुलदीप,चीनू पांडेय,सोहन सारथी,अंकुर मिश्रा, सुरेश बेहरा,सुरेंद्र चौहान,उज्जवल साव,मुकेश विश्कर्मा,पंचराम बेहरा एवम अन्य युवा संकल्पी मौजूद रहे।


