राज्य ओपन स्कूल..
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से आयोजित 10वीं- 12वीं की परीक्षा शामिल होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर की ओर से आयोजित 10वीं- 12वीं की परीक्षा शामिल होने के लिए सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है। एक जुलाई 2022 से 15 जुलाई तक राशि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2022 तक
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि सितंबर में होने वाली हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रथम बार सामान्य, क्रेडिट, आरटीडी और अन्य बोर्ड से अनुतीर्ण छात्र सम्मिलित होना चाहते हैं तो ऐसे छात्र भी निर्धारित तिथि में कार्यलयीन की वेबसाइटइ ुुु.र्जज.बय.हैब.ैह से परीक्षा आवेदन फार्म एवं अध्ययन केंद्र की सूची डाउनलोड कर परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन करने में केवल तीन दिन शेष हैं।


