रायगढ़ – अग्निवीर योजना मोदी सरकार की 2024 चुनाव की सोची-समझी रणनीति के तहत यह योजना लागू की जा रही है क्योंकि 2024 में यह अग्निवीर अपने नौकरी पर रहेंगे और 40000 परिवारों के वोट मोदी जी अपने पक्ष में डलवाना चाहते हैं इसी तरह मोदी जी 40000 परिवारों के 2000000 वोटों को विभिन्न राज्यों से जीत कर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने का प्लान किए हैं, देश के युवाओं को यह बहुत बड़ा ही धोखा है, पिछले 2 सालों से तीनों सेनाओं में भर्तियां नहीं की गई अब सेना को मोदी सरकार 4 साल की संविदा नियुक्ति पर चलाने की कोशिश के साथ वोट बटोरने की राजनीति कर रहे हैं यह बात लोगों को बहुत ही गहराई से आत्मचिंतन करना पड़ेगा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री भरत तिवारी का यह भी कहना है मोदी सरकार युवाओं की चिंता दूर करने के बजाये चिंता बढ़ा रहे हैं ,चार साल की नौकरी के दौरान हर युवा यह सोचकर चिंतित रहेगा कि उसके कार्यकाल पूरी होने के बाद उसे कौन सी जाप मिलेगा या नहीं यही चिंता सताते रहेगी चैन से चार साल कि नौकरी कैसे कर पायेगा , युवाओं की भविष्य को ख्याल मे रखते कांग्रेस महामंत्री भरत तिवारी ने मोदी सरकार से अपील किया है कि अग्निपथ योजना में जो 4 साल की कार्यकाल की सीमा बढ़ाकर 37 साल तक की सीमा अवधी किया जाये अगर सीमा अवधी न बढ़ायी जा सकती तो अग्निपथ योजना को समाप्त किया जाए


