दूष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
पत्थलगांव — पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को अकेला पाकर जबरन खींचकर अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है । इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 01.07.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 30.06.2022 के दिन में लगभग 11:00 बजे घर में अकेली थी और यह घर के परछी में बैठकर घरेलू कार्य कर रही थी, उसी दौरान आरोपी चंदन टोप्पो उससे कुछ देर बातें कर उसे जबरदस्ती खींचते हुये घर के अंदर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर वेवेचना में ले लिया है, प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव पुलिस स्टॉफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पता-तलाश कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी चंदन टोप्पो को उसके निवास से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी चंदन टोप्पो उम्र 60 साल निवासी सरनापारा (मुड़ेकेला) थाना पत्थलगांव को दिनांक 02.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


