ग्राम तेलीकोट के शासकीय उचित मूल्य दुकान में अतिरिक्त चांवल हितग्राहियों को नही देने मामले में जांच करने पहुंचा खाद्य अधिकारी
कुछ दिनों पूर्व गांव की महिला स्व सहायता समूह ने कलेक्टर के नाम एसडीएम से की थी शिकायत
दिनांक 4 जुलाई को ग्राम तेलिकोट की महिला स्व सहायता समूह ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था, जिसमे उन्होंने बताया था कि वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन जय जगदीश महिला स्व सहायता समूह के संचालक विजेंद्र चौहान द्वारा किया जा रहा है।
कोरोनाकाल के समय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अंत्योदय कार्ड व प्राथमिकता कार्ड वाले सभी हितग्राहियों को प्रत्येक सदस्य अनुसार 5 – 5 किलो चावल सदस्यों अनुसार वृध्दि की गई है लेकिन वर्तमान सोसायटी संचालक विजेंद्र कुमार चौहान हितग्राहियों को अतिरिक्त चांवल का वितरण नही किया गया।
मामले की शिकायत पर आज निरीक्षण करने खाद्य अधिकारी श्री यादव ग्राम तेलिकोट पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 4 घंटे तक शिकायतकर्ताओं व अन्य हितग्राहियों का बयान लिया, वही बीच बीच मे त्रुटियां पाए जाने पर संचालक को सवाल जवाब भी किया गया।
वही इस मामले में सोसायटी संचालक विजेंद्र चौहान से बात करने पर उन्होंने बताया कि जब से कोरोना काल लगा है तब से हितग्राहियों को बोनस चांवल दिया जा रहा है, उनके ऊपर जो भी आरोप लगे हैं, वो निराधार है।
वही खाद्य अधिकारी श्री यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत तेलीकोट के शासकीय उचित मूल्य दुकान में हितग्राहियों द्वारा शिकायत की गई थी कि उनको शासन के द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त चांवल प्राप्त नहीं हो रही है। जिसकी जांच की जा रही है, जांच उपरांत अनुविभागीय अधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

