विधायक चक्रधर सिंह द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल भवन राबो का लोकार्पण
@ छात्र छात्राएं खूब पढ़ लिखकर कुरकुट बनांचल का नाम रोशन करें -चक्रधर सिंह सिदार
तमनार 12.7.2022 रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के कुरकुट नदी से लगे ग्राम राबो में नवनिर्मित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का उद्घघाटन लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार जी के मुख्य आतिथ्य व कांग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,बीडीसी सत्यवती सुकलाल राठिया,सरपंच ग्राम पंचायत राबो उत्तरा हेमन्त राठिया,शाला विकास समिति अध्यक्ष रामु दास महंत अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। जिसमें शाला समिति द्वारा विधायक जी को बाउंड्रीवाल निर्माण सायकल स्टैंड निर्माण व सी सी रोड निर्माण और शिक्षक भृत्यों की मांग की गई जिसमें विधायक चक्रधर सिंह सिदार जी ने इन सभी मांगों पूरा करने क आवसशन दिया।
सर्वप्रथम पुष्पहार तिलक रोली,कर्मा नृत्यक दल आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।नवनिर्मित भवन का पूजा अर्चना कर फीता काटकर लोकार्पण किया गया।
विधायक चक्रधरसिंह सिदार ने सभी छात्राओ को शुभकामनाये देते कहाकि छात्राये अनुशासित होकर कठिन परिश्रम करते शत प्रतिशत सफलता हासिल करें।बेटियां खूब पढ़ लिखकर अंचल का नाम रोशन करें। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा छात्र छात्राओं हेतु निःशुल्क पाठ्य सामग्री,गणवेश एवं छात्राओ को सायकल प्रदाय कर प्रोत्साहित की जा रही है।भूपेश जी कांग्रेस सरकार द्वारा कक्षा पहली से बारहवीं तक शिक्षा के अधिकार के तहत निशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदाय कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठावें। शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों की कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाली अनुसूचित जाति, जनजाति एवं बी.पी.एल परिवार की छात्राओं को शाला आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरस्वती सायकल योजना अनूठी पहल है। कार्यक्रम में विधायक चक्रधर सिंह ज़िदर,कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,विद्यावती सिदार,उपाध्यक्ष द्वय माणिक चंद पटनायक, चमरू राम सिदार,महामंत्री व शाला विकास समिति अध्यक्ष रामु दास महंत,सरपंच उत्तरा हेमंत राठिया, सत्यवती सुकलाल राठिया,भूमिका सुनील मालाकार,संदीप भोय, मिनकेतन पटेल,हेम पटेल,आनंदराम राठिया हेमन्त राठिया दिनेश डनसेन ,एतवार सिंह, पंच कांति दुबे ,पंच पदुम राठिया,शाला विकास समिति,प्रिंसिपल अल्बर्ट खलखो, समस्त शिक्षक व शिक्षिका एवं ग्राम राबो के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही।

