मछली मारने गया युवक नाव से गिरा नदी में डूबकर मौत
मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर से करीब 15 km दूर स्थिति ग्राम तारापुर मांड नदी पुल के पास मछली मारने गया एक 30 वर्षीय युवक जिसका नाम नान्हू निषाद निवासी ग्राम तारापुर बताया जा रहा है वह मांड नदी के तेज बहाव की वजह से अपनी नाव से नदी में जा गिरा।
नदी में गिरने के बाद युवक करीब घण्टे भर से बाहर नही आया है।
इस पर युवक की खोज में कुछ ग्रामीण तैराक लग गए। परन्तु उन्हें भी सफलता नही मिली। इसी बीच घटना की सूचना कोतरा रोड थाना पुलिस को दी गई ।घटना के बाद से मांड नदी पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।। समाचार लिखे जाने तक नदी में डूबे युवक को खोजा नही जा सका है। लोग , गोताखोर व पुलिस द्वारा उक्त युवक को खोजा जा रहा है। घटना दिन शनिवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है।

