रायगढ़ व सरगुजा जिले के बॉर्डर पर जामकानी के पतरापारा में बीती रात हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला हुई घायल,मकान और फसल को भी पहुंचाया नुकसान
रायगढ़ जिले और सरगुजा जिले के बॉर्डर पर बीती रात जंगली हाथियो के दल ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीं किसानों का के धान की फसल और मकानों में भी तोड़फोड़ मचाया आपको बता दे की धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज और सरगुजा वन मंडल के बीच स्थित हाथियो का ये उत्पात देखने को मिला है जिसमे जामकानी के पतरापारा में बीती रात 12 हाथियो का दल पहुंचा और किसानों की फसल पर हमला कर दिया और मकानों में तोड़फोड़ मचाना शुरू किया तो एक परिवार जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागने लगे इसी दरमियान बुधियारो माझी भागते हुए गिर है और हाथियो के दल से एक हाथी ने इस पर हमला कर दिया गनीमत रही की इस घटना में बुजुर्ग महिला की जान बच गई और उसे रात में ही ढोहकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला का इलाज जारी है। घटना को लेकर इस परिवार की महिला ने बताया की देर रात तकरीबन 1 बजे हाथियो का दल इनके घर के पास पहुंचा और वर्तमान में उक्त हाथियो का दल कापू रेंज के अलोला परिसर के छेना पतरा जंगल में विचरण कर रहा है।

