राज्य स्तरीय चिंतन शिविर में रायगढ़ के प्रतिभागी हुए शामिल
सेवा सत्कर्म का भाव सिखाती है रासेयो – सुधीर शर्मा
एनएनएस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर का हुआ समापन*
रायगढ़ |
राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन ऐतिहासिक पुरातात्विक नगरी माँ महामाया की पावन स्थली रतनपुर में दिनांक 23 से 25 जुलाई तक सम्पन्न हुआ जिसमें शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय अंतर्गत रायगढ़ एवं जांजगीर-चांपा जिला के दस प्रतिनिधि शामिल हुए । चिंतन शिविर का समापन 25 जुलाई को प्रतिभागी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरण एवं अतिथियों का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर समापन किया गया। समापन अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि एनएसएस हमें सेवा भावना सिखाती है यह हमें नैतिक और व्यवहारिक बनने की शिक्षा देती है । नैतिकता को केवल दिखावा मे नहीं बल्कि व्यवहार में उतारने की जरूरत श्री शर्मा ने बताई उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से आप लोग जो भी सीखें हैं उसे अपने संस्थानों पर व्यवहारिक रूप से क्रियान्वित करें। समापन सत्र में मुख्य मार्गदर्शक के रुप में अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुधीर शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एलेग्जेंडर कुजूर लेखाअधिकारी अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर की उपस्थिति में समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं तथा कार्यक्रम अधिकारियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा अतिथियों एवं विश्वविद्यालय समन्वयकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहीं रायगढ़ जिला संगठन भोजराम पटेल को उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन बिलासपुर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.मनोज सिन्हा द्वारा किया गया एवं संचालन रायगढ़ के जिला संगठक भोजराम पटेल ने किया। शिविर के समापन अवसर पर अलग-अलग विश्वविद्यालय के प्रतिभागी स्वयंसेवकों द्वारा चिंतन शिविर के दौरान प्राप्त किए गए ज्ञान और अनुभव के बारे में अपना -अपना विचार सुनाया गया तथा चिंतन शिविर को उनके जीवन के लिए अत्यंत ही प्रेरक और मार्गदर्शक तथा सफल कार्यक्रम बताया गया ।
०चिंतन शिविर में तीन दिन चले विविध कार्यक्रम …
शिविर के प्रथम दिवस अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई एवं पद्मश्री फुलबासन यादव के उद्बोधन का विशेष कार्यक्रम रखा गया वही चिंतन शिविर के दूसरे दिन बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आर. एल.डांगी द्वारा अपने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से चिंतन शिविर के प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए उनके भीतर नैतिकता राष्ट्रप्रेम सेवा भावना और स्व प्रबंधन पर अत्यंत ही प्रभावशाली ढंग से उद्बोधन दिया गया । चिंतन शिविर के तृतीय दिवस प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सेवा निवृत प्राचार्य एवं नलिनी प्रभा महाविद्यालय बिलासपुर में इतिहास के प्राध्यापक डॉ.एस.डी.झा द्वारा अपना अनुभव एवं ज्ञान को स्वयंसवकों के बीच बांटते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा आजादी की संघर्ष यात्रा का विस्तार से वर्णन किया गया एवं छत्तीसगढ़ के जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी की लड़ाई में योगदान दिया उनका भी स्वयंसेवकों को जानकारी दिया गया । शिविर के समापन दिवस में राज्य एन.एस .एस . अधिकारी डॉ. समरेंद्र सिंह द्वारा एनएसएस की गतिविधियों और क्रियाकलापों को संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई । राज्य एनएसएस अधिकारी ने कहा कि एनएसएस का कार्य सामूहिकता और सहचर्य भावना का होता है जिसमें सबकी विशेष जिम्मेदारी होती है और यही सफलता का आधार बनती है । इस दौरान विवेकानंद तकनीकी विश्व विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक श्री रघुवंशी द्वारा डीजी लॉकर के उपयोग और इसके माध्यम से प्रमाण पत्रों के सुरक्षित रखने की प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई ।
तीन दिवसीय चिंतन शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत योग एवं व्यायाम के साथ प्रातः कालीन प्रार्थना करते हुए किया गया तत्पश्चात अलग-अलग विश्वविद्यालय से आए हुए कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों द्वारा रतनपुर नगर में तिरंगा रैली भी निकाली गई जो रतनपुर किला तक पहुंच कर शिविराथियों को किला का भ्रमण भी कराया गया। तीन दिवसीय चिंतन शिविर में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. डी.एल. पटेल, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन. पाण्डेय, डॉ.डी.एस. रघुवंशी सी. एल. व्ही. टी. वि.वि. भिलाई, सहित जिला संगठक वाई. के . तिवारी कोरबा, भोजराम पटेल जिला संगठक रायगढ़़, डॉ.सुरेश कुमार पटेल राजनांदगाव, डॉ. मालती तिवारी महासमुंद, चन्द्रभूषण मिश्र सुरजपुर, शशिभूषण कन्नौजे कोण्डागांव, पूर्व जिला संगठक राजकुमार सचदेव, समीक्षा चंद्राकर राजीम, सहित कई विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक सहभागी रहे।
०शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से इनकी रही सहभागिता –
राज्य स्तरीय चिंतन शिविर में रायगढ़ विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का के नेतृत्व में रायगढ़ विश्वविद्यालय से जिला संगठक रायगढ़ भोजराम पटेल, श्रीमती वर्षा यादव राजेंद्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा, ताम्रध्वज साय पैकरा पीडी कॉलेज रायगढ़, वीरेंद्र ठेठवार जानकी कॉलेज रायगढ़सूरज कुमार पठारे ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़, स्वयंसेवक -गुलशन यादव बरमकेला, राकेश खूंटे मालखरौदा, शांति राठिया घरघोड़ा, प्रियंका साहू जांजगीर चिंतन शिविर में शामिल हुए ।

