थाना- पुलिस चौकी चिचोला दिनांक- 26.07.2022
अवैध शराब बिक्री करने वालों पर चिचोला पुलिस का दबदबा
वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगंाव श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिले में चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान के अन्तर्गत अति पुलिस अधीक्षक महोदया डोंगरगढ़ श्रीमती नेहा पाण्डेय व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री के0के0 पटेल के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी महोदय श्री राम अवतार धु्रव एवं चौकी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के मार्ग दर्शन में चिचोला पुलिस द्वारा अपने चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर लगातार कार्यवाही करते हुये निम्न कार्यवाही किया गया है-
- दिनांक- 25.07.2022 को मुखबीर सूचना पर आरोपिया श्रीमती कविता साहू पति नंद कुमार साहू उम्र 24 साल साकिन लाल बहादुर नगर पुलिस चौकी चिचोला को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुये पकड़कर आरोपिया के कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180 एम0एल0 भरी हुई शीलबंद मात्रा- 2.700 बल्की लीटर किमती 1200/-रू0 एवं बिक्री रकम 300/-रू0 जुमला किमती- 1500/-रू0 को जप्त कर आरोपिया को गिर0 कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था जो अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश उत्पन्न होने से संज्ञेय अपराध की घटित होने की अंदेशा पर आरोपिया को धारा- 151 जा0फौ0 के तहत गिर0 कर धारा- 107, 116(3) जा0फौ0 के तहत श्रीमान अनुविभागीय दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष ईस्तगासा पेश किया गया है।
- आज दिनांक- 26.07.2022 को मुखबीर सूचना पर अजय कुमार खुटेल पिता हीरालाल खुटेल उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम कोलिहापुरी पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के द्वारा अपने घर बाड़ी के पैरावट में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये छुपाकर रखे 50 पौवा देशी प्लेन पौवा जिसके प्रत्येक पौवा में 180 एम0एल0 शराब भरी हुई शीलबंद जुमला मात्रा- 9 बल्क लीटर किमती- 4000/-रू0 को जप्त कर आरेापी अजय कुमार खुटेल को गिरफ्तार कर अप0क्र0- 308/2022 धारा- 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्र0आर0- 370 दीपक सिं राजपुत, आरक्षक- 160 देवीलाल साहू, आरक्षक- 1343 आशिष मानिकपुरी, आरक्षक- 1741 लीलाधर मंडलोई, 1187 नितेश कुमार धु्रव, आरक्षक 1464 खेमलाल पंचारी का विशेष योगदान रहा।

