राजनांदगांव पुलिस द्वारा केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में ‘‘अभिव्यक्ति’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक(आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) श्रीमती नेहा वर्मा द्वारा आज दिनांक 26.07.2022 को केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव के छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, “गुड टच बैड टच“, पॉक्सो एक्ट के बारे में, सायबर सुरक्षा, यातायात के नियमों के बारे में तथा उनकी सुरक्षा संबंधी बाते व ‘‘अभिव्यक्ति ऐप’’ के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों को ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउन लोड भी कराया गया। विदित हो कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु छ.ग.पुलिस द्वारा ‘‘अभिव्यक्ति ऐप’’ बनाया गया है, जिसे गुगल प्लेय स्टोर से आसानी से डाउन लोड किया जा सकता है। ऐप इंस्टाल होने के बाद कुछ डिटेल भरना होता है उसके बाद ऐप एक्टीव हो जाता है। इस ऐप के माध्यम से तत्काल मदद की आवश्यकता हेतु SOS बटन एवं शिकायत करने हेतु शिकायत पोर्टल भी है, इसके माध्यम से महिलाएं कहीं से कभी भी बिना थाना जाए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं जिसमें पुलिस द्वारा 07 दिन के भीतर उनके शिकायतो का निराकरण करेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.रंगास्वामी, वरिष्ठ शिक्षक श्री यागेद्र पाणडेय व अन्य शिक्षकगण एवं अभिव्यक्ति टीम के प्र.आर.डोमेश्वरी साहू, समारू राम सर्पा आर.क्रांति साहू, विक्रम सिंह तथा अधिक संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

