मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में 27 अब्दुल कलाम साहब की पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन
रायगढ़ – – — सामाजिक कार्यकर्ता व रायगढ़ दृष्टि संस्था के डायरेक्टर कमल शर्मा ने बताया कि देश के महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति मरहूम जनाब एपीजे अब्दुल कलाम साहब की सातवीं पुण्य तिथि 27 जुलाई को उनको विनम्र श्रद्धांजलि देने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन शाम चार बजे मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में किया जाएगा। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होकर उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विराट व्यक्तित्व पर अपने विचारों को प्रकट करेंगे। वहीं श्री शर्मा ने कहा कि देश के महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन और भारत देश का मान विश्व में बढ़ाने वाले देश के राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित होने हाले जनाब अब्दुल कलाम साहब विगत 27 जुलाई 2015 को देशवासियों की आंखों को नम कर युवाओं के चहेते प्रेरणा स्रोत महान वैज्ञानिक जनाब अब्दुल कलाम साहब सदैव के लिए छोड़कर भौतिक शरीर से विलीन हो गए लेकिन वे सदैव भारतवासियों के दिल में अपने नेक कार्यों से रहेंगे साथ ही उनके योगदान का देशवासी हमेशा आभारी भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे रायपुर राजधानी दौरे में आए थे तो उनसे मेरी मुलाकात हुई थी मेरे धार्मिक, पर्यटन, ऐतिहासिक व छत्तीसगढ़ विकास के एल्बम को उन्होंने बहुत पसंद कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए हैं उनके साथ बिताए हुए वह पल मेरी जिंदगी के लिए एक खूबसूरत कहानी बन गयी है जो कभी जेहन से विस्मृत नहीं होगी। उनके दुखद निधन से देश को जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं होगी और देशवासी सदैव उनके योगदान के ऋणी भी रहेंगे। वहीं समाज व देश के युवाओं से मेरा निवेदन है कि वे उनके बताए हुए पथ में चलकर अपने सपने को साकार कर देश में अपना बहुमूल्य योगदान दें जिससे हमारा देश और विकास करे। यही हमारी उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी तरह रायगढ़ दृष्टि संस्था के डायरेक्टर कमल शर्मा ने कहा कि उनको विनम्र श्रद्धांजलि देने लिए के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है व आगामी 27 जुलाई को देश के महान वैज्ञानिक भूतपूर्व राष्ट्रपति जनाब अब्दुल कलाम साहब को विनम्र श्रद्धांजलि दी जाएगी।

