???☘️????
I wish you a very happy Sawan
?सावन की हरियाली?
?????? ☘️?
सावन की हरियाली हो !
संग कोयल की कूक निराली हो !!
मन बहक जाए बार बार !
हर तरफ़ नजारा है ख़ुशगवार !!
सावन का मेला हो !
साथ में साथी अलबेला हो !!
बारिश की हो रिमझिम फुहार !
मन प्रियतम संग भीगने को तैयार !!
केले का पत्ता हो !
बारिश की बूँदे मोती बन उछलता हो !!
सावन की झड़ी हो रही लगातार !
बावरी मन करे पिया का इंतज़ार !!
सावन की रात घनेरी हो !
संग रातरानी ने सुगंध बिखेरी हो !!
यूँ मेरा मन इतराए बार बार !
सावन बरस बरस गाये मल्हार !!
…..✍️ सुषमा पटेल
????????

