लोरमी/ मुंगेली जिला के लोरमी से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक अज्ञात महिला ने करीब 4 साल की बच्ची को नहर में फेंक दिया जिसे खेत में काम कर रहे तीन युवकों ने देखा और नाहर से सकुशल बाहर निकाला. यह घटना ग्राम पंचायत गोंड खाम्ही की है 4 साल की बच्ची को मारने की नियत से एक अज्ञात महिला नहर में फेंक कर बोडतरा की तरफ़ भग गई वहां पर खेत में काम कर रहे तीन युवकों ने बच्ची को नहर से सकुशल बाहर निकाला और गोंड खाम्ही के उप सरपंच के घर के पास लाया घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की मदद से बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी के 50 बिस्तर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसका उपचार किया जा रहा है. वही लोरमी पुलिस अज्ञात महिला की पतासाजी कर रही है प्रत्यक्षदर्शी सोहन साहू ने बताया कि जब वह अपने खेत में काम कर रहा था उसी दौरान एक अज्ञात महिला बच्ची को नहर में फेंक कर भाग निकली जिसे वह देख नहीं पाया हालांकि तत्काल पीड़ित बच्चे को नहर से बाहर निकाला गया बच्ची का उपचार कर रहे डॉक्टर प्रदीप जायसवाल ने बताया कि बच्ची को अभी ऑक्सीजन में रखा गया है उसकी स्थिति सामान्य है लेकिन ऐसे लगता है कि बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है उसका उपचार लोरमी हॉस्पिटल में चल रहा है.

