??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
पुसौर. तहसील क्षेत्र के ग्राम झारमुडा निवासी मोहितराम किसान की लगभग 25 वर्षीय बेटी कौशल्या किसान वर्ष 2020 में आग की लपट से जल कर मृत्यु हो गई जिसका तहसील कार्यालय पुसौर में आर बी सी 6 4 के तहत प्रकरण बना और 4 लाख रूपया मुआवजा स्वीकृत हुआ इसके लिये मोहित राम को रायगढ व पुसौर तहसील कार्यालय, भारी खर्च वहन करते हुये कई बार जाना पडा और वह 2 किश्त में मोहितराम के खाते में आया। इसमें से पहले किश्त की राशि जब 2 लाख रूपये खाते में आया तो इसे बैंक से निकालने मोहितराम किसान ने अपने ग्राम के सरपंच रहे धनेश्वर चैहान पिता रूपसिंह चैहान को साथ लाया। इसने उक्त 2 लाख रूप्ये निकालने के बाद 1.80 लाख रूप्ये अपने पास रख लिया और 20 हजार रूपये ही मोहितराम को देते हुये कहा कि यह पैसा मुझे तहसील के बाबू साहब आदि लोगों को देना है जबकि उक्त लोगों को मोहितराम ने स्वीकृति के समय ही दे चुका था। धनेश्वर से अपने 1.80 लाख रूप्ये मांगने पर ये स्वयं तथा उसका बेटा बबूल चैहान अश्लील गालौज करते हैं और मारपीट के लिये उतारू होते हैं जिसका रिपोर्ट थाना पुसौर में 30 जुलाई2022 को हुआ है। यहां कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में मोहितराम अब जिला पुलिस अधीक्षक के शरण में जाने की तैयारी में है।

